आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Jul 22, 2021 - 10:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 22 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक जन सामान्य से अलग सोच रखने वाले होते हैं। ये लोग क्रांतिकारी, राजनीतिज्ञ और एक वैज्ञानिक का नजरिया रखने वाले होते हैं। ये लोग हर समय समाज व परिवार में चल रही रूढ़िवादी मान्यताओं को बदलने के बारे में सोचते रहते हैं। अपने इस स्वभाव के कारण लोग इन्हें बहुत बार जिद्दी, हटी और उपद्रवी समझ लेते हैं। मूलांक 4 वाले जातक हमेशा अपने मन की बात सुनते हैं। ये लोग किसी और के अधीन रहकर कार्य नहीं कर सकते। ये लोग आत्मनिर्भर होते हैं और विचारों में स्वतंत्रता के धनी होते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों का जीवन काफी संघर्षमय रहता है। इन्हें अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। मूलांक 4 वाले जातकों की शिक्षा भी अच्छी रहती है परंतु स्वभाव में गंभीरता की कमी होने के कारण बहुत बार कुछ रुकावटों का सामना भी करना पड़ता है। मूलांक 4 वाले जातकों का रिसर्च बहुत अच्छा होता है। ये लोग गुप्त विद्या, रहस्यमयी विषयों, तंत्र मंत्र आदि पर यदि चाहे तो अच्छा अध्ययन कर सकते हैं। ये लोग बहुत कम ही अपने जीवन की किसी भी घटना या पहलू को गंभीरता से लेते हैं।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। यात्राओं के योग बनते हैं। सरकारी कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। जुलाई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। स्वास्थ्य के नजरिए से भी समय कमजोर है। अगस्त के महीने में कोई त्वचा संबंधी विकार हो सकता है। सितंबर के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है। अक्टूबर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं परंतु साथ ही साथ कार्य की अधिकता बनी रहेगी। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नवम्बर के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। भाई से मदद प्राप्त होगी। दिसम्बर के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत में कोई बड़ा निवेश करने से अभी बचें। पिता की सेहत का ख्याल रखें। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले चीजों को अच्छे से जांच परख लें। फरवरी के महीने में किसी विदेशी मित्र से संपर्क हो सकता है। मार्च के महीने में किसी नए काम की शुरुआत के लिए पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। अप्रैल के महीने में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। मई के महीने में अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं। बच्चों का मन किसी विदेशी तकनीक को सीखने के लिए आकर्षित हो सकता है। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा है परंतु अचानक से होने वाली कुछ घटनाएं आप को अस्त-व्यस्त कर सकती हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ प्राप्त करने के लिए सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें।

चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

काला सफेद कम्बल मंदिर में दान करें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

भाई के साथ व्यर्थ के विवाद को नजरअंदाज करें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising