आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Jul 20, 2021 - 09:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
  
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही सरल और सीधे स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को बनावटी बातें करना नहीं आता। मूलांक 2 वाले जातक हृदय से कोमल और मृदुभाषी होते हैं। इन लोगों के अंदर दूसरों के प्रति दया भावना होती है। मूलांक 2 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग दूसरों के सुख-दुख को अपना समझते हैं तथा बहुत जल्दी दूसरों के साथ भावनात्मक स्तर पर जुड़ जाते हैं। मूलांक 2 वाले जातक जल्दी से किसी को किसी काम के लिए न नहीं कह पाते। जिसके कारण इन्हें बहुत बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 2 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों की कल्पना शक्ति तथा एकाग्रता शक्ति मजबूत होती है। मूलांक 2 वाले जातक अच्छे कलाकार होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। वाणी पर संयम रखें। भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें। जुलाई के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने में सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। सितंबर और अक्टूबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। नवम्बर के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। दिसंबर के महीने में व्यापार संबंधी यात्रा के योग बनते हैं। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि हो सकती है। फरवरी के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। मार्च के महीने में अपने खर्चों को कम करने की कोशिश करेंगे। अप्रैल के महीने में क्रोध पर काबू रखें। छोटे बहन-भाइयों से विवाद हो सकता है। मई के महीने में आप ऊर्जावान रहेंगे और आत्मबल में वृद्धि महसूस करेंगे। जून के महीने में कारोबार और व्यवसाय में साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य को जल दें।

यथासंभव चांदी के पात्र में जल पियें।

माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

काले और नीले रंग से परहेज करें।

दूध में केसर अथवा हल्दी डालकर पियें।

 हनुमान चालीसा का पाठ करें।

जौं को जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising