आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Jul 15, 2021 - 09:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक काफी हंसी-मजाक और हास्य विनोद प्रिय स्वभाव के होते हैं। ये लोग सब से हंसकर बातें करना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों को घुलमिल कर रहना अच्छा लगता है। मूलांक 6 वाले जातक सुंदर और आकर्षक होते हैं। ये लोग स्वयं भी हर सुंदर चीज की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों को साफ-सुथरे कपड़े पहनना सज-संवर एवं बन-ठन कर रहना अच्छा लगता है। मूलांक 6 वाले जातकों की शारीरिक बनावट काफी आकर्षक होती है। मूलांक 6 वाले जातकों में विपरीत लिंगी की तरफ गहरा आकर्षण होता है। ये लोग दूसरों को बहुत जल्दी अपना मित्र बना लेते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन अक्सर सुखमय होता है। मूलांक 6 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हालांकि इनका मन संगीत, रचना इत्यादि क्षेत्रों में ज्यादा लगता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको अपने अधूरे कार्य पूरे करने चाहिए। अपने क्रोध पर काबू रखें। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। जुलाई के महीने में संतान पक्ष को लेकर चिंतित हो सकते हैं। अगस्त के महीने में व्यापार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। सितंबर के महीने में साहसिक कार्य में हिस्सेदार बन सकते हैं। अक्टूबर के महीने में कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। नवम्बर के महीने में भावनाओं पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार में माहौल कुछ अस्त-व्यस्त हो सकता है। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके कार्य पूरे होंगे। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में कोई त्वचा विकार उत्पन्न हो सकता है। फरवरी के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। मार्च के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी की बातों में आकर जीवन साथी के साथ अपने रिश्तों में वहम को स्थान न दें। मई के महीने में आपका मन नृत्य व संगीत कला की और ज्यादा लगेगा। जून के महीने में विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय का घी मंदिर में दान दें।

 मां लक्ष्मी की आराधना करें और लाल गुलाब का फूल अर्पित करें।

हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

छोटे भाई-बहनों के साथ विवाद को नजरअंदाज करें।

पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

काले और नीले रंग से परहेज करें।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising