आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Jun 22, 2021 - 01:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ  

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 22 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत तेज दिमाग वाले और चतुर होते हैं। इन लोगों की सोच जन सामान्य से अलग होती है। मूलांक 4 वाले जातक हर कार्य को जल्दी से जल्दी कोई न कोई शॉर्टकट अपनाकर पूरा करना चाहते हैं। जिसके कारण बाद में इन्हें नुकसान का सामना भी करना पड़ता है। यह सफलता चिरस्थाई नहीं होती। मूलांक 4 वाले जातकों के जीवन में अक्सर सभी घटनाएं अकस्मात होती हैं। चाहे वो सकारात्मक हो या नकारात्मक। मूलांक 4 वाले जातक पुरानी मान्यताओं और सोच को नहीं मानते। ये लोग लगातार उनमें परिवर्तन के लिए प्रयासरत रहते हैं, जिसके कारण इन्हें समाज और परिवार की असहमति का सामना करना पड़ता है। बहुत बार लोग उन्हें गैर परंपरावादी और क्रांतिकारी की संज्ञा दे देते हैं। यदि जन्म तिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 4 वाले जातकों को रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आपका ध्यान स्वयं के रख-रखाव की तरफ ज्यादा रहेगा। जून के महीने के शेष दिन कारोबार के लिए अच्छे रहेंगे। बच्चों का मन भी पढ़ाई में लगेगा। जुलाई के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। व्यर्थ के किसी शक के कारण दांपत्य जीवन के सुखों में कमी आ सकती है। अगस्त व सितंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। सितंबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में कार्यभार ज्यादा बना रहेगा। मेहनत के अनुरूप परिणाम कम प्राप्त होंगे, जिसके कारण मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दिसंबर के महीने में अपने अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करें। व्यर्थ के लड़ाई झगड़े में न पड़ें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में मन अकारण ही परेशान रहेगा। अनिंद्रा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। फरवरी के महीने में प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनते हैं। मार्च के महीने में जमीन-जायदाद संबंधी मामलों को लेकर अनबन हो सकती है। अप्रैल के महीने में पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। मई के महीने में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए धर्म स्थान में सेवा करें।

चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

मां सरस्वती की आराधना करें।

हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

काली उड़द की दाल को जल प्रवाह करें।

पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

यथासंभव चांदी के पात्र में जल पियें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising