आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Jun 15, 2021 - 01:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इनके मुख मंडल पर सुंदर कांति होती है। मूलांक 6 वालों का स्वभाव काफी हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होता है। लोग इनसे मिलना और बातें करना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों के मित्र अधिक संख्या में होते हैं। इन लोगों का विपरीत लिंगी की तरफ ज्यादा आकर्षण होता है। ये लोग दूसरों का मन मोह लेते हैं। इन लोगों का सौंदर्य की तरफ भी गहरा आकर्षण होता है। मूलांक 6 वाले जातकों को हर सुंदर चीज आकर्षित करती है। अच्छे-अच्छे कपड़े पहनना, महंगे आभूषण और ब्रांडेड चीजें खरीदना इन्हें अच्छा लगता है। फैशन, डिजाइन, चमक-धमक इन्हें बहुत प्यारी होती है। मूलांक 6 वाले जातक हमेशा बन-ठन कर साफ-सुथरे रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपने रख-रखाव पर काफी ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रचना, कला, फैशन, डिजाइन, ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक, मॉडलिंग, फिल्म इंडस्ट्री इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष दांपत्य जीवन के लिए शुभ रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनते हैं। जून के महीने में अधिक खर्च बना रहेगा। जुलाई के महीने में व्यर्थ के दिखावे में आकर स्वयं का नुकसान न कर बैठें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। अगस्त के महीने में व्यापार संबंधी यात्रा के योग बनते हैं। धन आगमन के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। सितंबर के महीने में आलस्य को त्याग कर अपने अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करें अन्यथा बाद में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर के महीने में अपनी ऊर्जा को व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों में न गवाएं। बल-बुद्धि के सामंजस्य से काम लें। नवंबर के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा परंतु कोई बड़ा निवेश न करें। जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। दिसंबर के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में किसी सामाजिक कार्य में हिस्सेदार बन सकते हैं। फरवरी के महीने में नौकरी और कारोबार में पदोन्नति के योग बनते हैं। मार्च के महीने में साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अप्रैल के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कारोबार, व्यवसाय अथवा नौकरी करने वाले जातक भी समय के शुभ परिणाम प्राप्त करेंगे। मई के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जौं को जल प्रवाह करें।

लोहे अथवा चमड़े की वस्तुओं का लेन-देन न करें।

घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

गाय का घी मंदिर में दान दें।

वस्त्रों का दान न करें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising