आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Jun 08, 2021 - 02:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 जून में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक चुपचाप रहना पसंद करते हैं। दूसरे लोगों को देखने पर इनका स्वभाव थोड़ा गंभीर प्रतीत होता है। ये लोग अंतर्मुखी होते हैं। अपनी ही दुनिया में गुम रहना इन्हें पसंद होता है। बहुत बार इनके इस व्यवहार के कारण लोग इन्हें मतलबी और घमंडी समझ लेते हैं, जो कि एक गलत अवधारणा को जन्म देता है। मूलांक 8 वाले जातक मित्र कम संख्या में बनाते हैं परंतु अपने मित्रों का साथ हर परिस्थिति में देने के लिए तैयार रहते हैं। अपने जीवन अनुभवों से मूलांक 8 वाले जातक दूसरों को अच्छी सलाह देते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन में बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है, चाहे वह पढ़ाई का क्षेत्र हो या फिर नौकरी प्राप्ति का। उन्हें अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्ति में काफी विलंब होता है परंतु लगातार प्रयासों के कारण अंत में सफलता प्राप्त करते हैं। मूलांक 8 वाले जातक थोड़े आलसी होते हैं। हर काम को धीरे धीरे करते हैं। इन लोगों की प्रवृत्ति और स्वभाव नीरस होता है। मूलांक 8 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः सामान्य रहती है। इन लोगों को लोहा, इस्पात, पेट्रोलियम, केमिकल्स इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा परंतु कुछ अड़चनों का भी सामना करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। जून के महीने में व्यापारिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। पिता के साथ चले आ रहे मतभेद कम हो सकते हैं। जुलाई के महीने में प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनते हैं। सरकारी कामों में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अगस्त के महीने में धैर्य से काम लें। बेकार के क्रोध में आकर अपने काम न बिगाड़ें। सितंबर के महीने में अभिमान की भावना से बचे रहें। वाणी पर संयम रखें। अक्टूबर के महीने का समय सामान्य रहेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। नवंबर के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। आपकी मेहनत सफल होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। दिसंबर के महीने में भागदौड़ ज्यादा लगी रहेगी। जरूरी काम स्थगित हो सकते हैं। अकस्मात हुई कुछ घटनाओं के कारण योजनाएं अस्त-व्यस्त हो सकती हैं। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने का समय थोड़ा तनावपूर्ण व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। फरवरी के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। मार्च के महीने का समय सावधानी से बिताएं। पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। अप्रैल के महीने में खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। मई के महीने में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए परनिंदा से परहेज करें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें।

बंदरों को गुड़ खिलाएं।

संतान को अपशब्द न कहें।

जौ को जल प्रवाह करें।

विद्युत उपकरणों का उपहार स्वरूप लेन-देन न करें।

आचार्य लोकेश धमीजा

वेबसाइट – www.gurukulastro.com    

Niyati Bhandari

Advertising