आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, May 18, 2021 - 07:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल  देव हैं। मूलांक वाले जातक उत्तेजित एवं क्रोधी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है। जिसके कारण इनका लड़ाई झगड़ा अक्सर दूसरे लोगों के साथ होता रहता है परन्तु इनका गुस्सा लंबे समय तक नहीं रहता। ये लोग लड़ाई को भूल कर सामने वाले व्यक्ति को मित्र बना लेते हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी और वीर होते हैं। ये लोग किसी भी कार्य को करने से घबराते नहीं है। हमेशा दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ कठिन से कठिन कार्य को करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों की मित्रता गहरी होती है। ये लोग अपने मित्र की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातक अक्सर बहादुरी और शौर्य के कार्यों से जुड़े होते हैं जैसे सेना, पुलिस, आर्मी, डॉक्टर, सर्जन इत्यादि। मूलांक 9 वाले जातकों को बहुत बार समाज सेवा के कार्य से जुड़ा हुआ देखा गया है। इन लोगों में दूसरों के प्रति दया भावना होती है। मूलांक 9 वाले लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों की नई नई विषयों में रुचि होती है।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ फलप्रदायी रहेगा। साहसिक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। सरकारी काम बनेंगे। मई के महीने में निजी जीवन की व्यस्तता के कारण कारोबार को कब समय दे पाएंगे। जून के महीने में ऑफिस में बॉस के साथ चली आ रही अनबन खत्म होकर, सहमति की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जुलाई के महीने में बेकार के हठ न करें। अपने स्वयं के कार्य बिगाड़ लेंगे। अगस्त के महीने में आलस को त्याग कर अपने अधूरे कामों को पूरा करें। सितंबर के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। अभिमान की भावना से दूर रहें। अक्टूबर के महीने में कोई काम साझेदारी में कर सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। नवंबर के महीने का समय पहले से अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। दिसंबर के महीने का समय सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में किसी को पैसा उधार न दें। फरवरी के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। मार्च के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें। अप्रैल के महीने में कारोबार संबंधी कोई बदलाव करते समय सोच-समझकर निर्णय लें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

परनिंदा से परहेज करें।

पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

संतान पक्ष को अपशब्द न कहें।

जौं को जल प्रवाह करें।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

 

Niyati Bhandari

Advertising