आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, May 12, 2021 - 06:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग ज्ञानवान एवं अनुभवी होते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उत्तम रहती है। मूलांक 3 वाले जातक उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त करते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उस कला में निपुण होते हैं। अपने विषय पर इनकी अच्छी पकड़ होती है। इन लोगों का अनुभव विशाल होता है। जिसके कारण मूलांक 3 वाले जातक अक्सर अच्छे सलाहकार, कंसलटेंट और मार्गदर्शन के रूप में कार्य करते हैं। लोग इनसे सलाह लेना और इनकी बातों को मानना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के अनुयायियों की संख्या अधिक होती है। ये लोग परंपराओं और धर्म का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक एवं सात्विक होते हैं। ये लोग बुजुर्गों और गुरु का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अक्सर अपने जीवन के लक्ष्य उच्च स्तर के रखते हैं तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, परंतु उन्हें दूसरों से मदद मांगना पसंद नहीं आता।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। घर-परिवार में किसी बुजुर्ग को सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें। मई के महीने में परिणाम आप की सूझबूझ पर निर्भर करते हैं। व्यर्थ के क्रोध को त्याग कर दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपने कार्य को पूरा करें। शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जून के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। अगस्त के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। रिसर्च के स्तर पर काम करने वाले जातक शुभ परिणाम प्राप्त करेंगे। आपके कार्य कम मेहनत से सफल होंगे। समय का उपयोग करें। सितंबर के महीने में कही सुनी बातों में आकर कोई गलत निर्णय लेने से बचें। कोई फैसला लेने से पहले घर के बड़ों अथवा भाई से सलाह फायदेमंद रहेगी। अक्टूबर के महीने में व्यापार में कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। नवंबर के महीने में बेकार के शक के चलते प्रेम संबंध में खटास घोलने से बचें। दिसंबर के महीने में अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं। पैरों का दर्द परेशान कर सकता है। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने का समय लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। फरवरी के महीने में फैशन अथवा डिजाइन से जुड़े जातक अच्छी रचनाओं को आकार दे पाएंगे। मार्च के महीने में यात्रा करनी पड़ सकती है। माता की सेहत का ख्याल रखें। अप्रैल के महीने में कार्यभार ज्यादा बना रहेगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए धर्म स्थान में सेवा करें।

सरस्वती मां की आराधना करें।

किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।

हनुमान जी की प्रतिमा के चरणों से सिंदूर लेकर मस्तक पर लगाएं।

लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

सूर्य को जल दें।

काला सफेद कम्बल मंदिर में दान करें।

शनि देव जी के मंदिर में अपनी भूलों की क्षमा याचना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising