आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, May 08, 2021 - 02:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातकों का जीवन थोड़ा संघर्षपूर्ण रहता है। इन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। मूलांक 8 वाले जातक स्वभाव के थोड़े रूखे होते हैं परंतु मन बहुत साफ होता है। ये लोग कभी किसी का बुरा नहीं चाहते। मूलांक 8 वाले जातक ईमानदार होते हैं। मूलांक 8 वाले लोग सोच से परिपक्व होते हैं। जीवन में आए हुए उतार-चढ़ाव को देखकर इन लोगों को जिंदगी में अहम फैसले लेने की समझ अच्छी होती है। मूलांक 8 वाले जातक चुपचाप रहना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव गंभीर होता है। इन्हें ज्यादा बातचीत करना अच्छा नहीं लगता। ऐसा नहीं कह सकते कि ये लोग घमंडी होते हैं परंतु इनके इस व्यवहार के कारण इनके मित्र कम बनते हैं। मूलांक 8 वाले जातक जीवन में आने वाले संघर्षों से कभी नहीं घबराते। ये लोग धैर्यवान एवं दृढ़ संकल्प शक्ति वाले होते हैं। हर बाधा और मुश्किल को पार कर अंत में सफलता हासिल करते हैं। इन लोगों के जीवन में बहुत से काम विलम्ब से होते हैं। जिसके कारण इन्हें हताश नहीं होना चाहिए।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष मांगलिक कार्यों में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आपको दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ अपने अधूरे कार्यों को पूरा करना चाहिए। व्यर्थ के क्रोध पर काबू रखें। मई के महीने में बल एवं बुद्धि के मध्य सामंजस्य स्थापित करना बेहतर रहेगा। जून के महीने में दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। जुलाई के महीने में यात्रा करनी पड़ सकती है। कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतें। अगस्त के महीने में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जिन्हें आप बखूबी निभा पाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी किसी मामले में लाभ की प्राप्ति होगी। सितंबर के महीने में समाज सेवा के कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। अक्टूबर के महीने में पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। संयम से काम लें। नवंबर के महीने में साझेदारी में काम करना ठीक रहेगा। दिसंबर के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कामकाज में भी तरक्की के योग बनते हैं। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। हालांकि कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। फरवरी के महीने में मानसिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। मार्च के महीने में मनोबल को बनाकर रखें। मेहनत के परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। अप्रैल के महीने में किसी की कही सुनी बातों में अन्यथा बेकार के प्रलोभन में आने से बचें।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जंग लगी लोहे की वस्तु में घर में न रखें।

चमड़े अथवा लोहे की वस्तुओं का लेन-देन न करें।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें।

जौं को जल प्रवाह करें।

खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising