आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, May 07, 2021 - 07:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन की बातें पता लगा पाना बहुत मुश्किल होता है। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना का स्तर बहुत गहरा होता है। ये लोग हर बात की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 7 वालों को एक अच्छे दार्शनिक के रूप में उभरते हुए देखा गया है। मूलांक 7 वाले जातक स्वभाव से आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग धर्म में भी आस्था रखते हैं परंतु धर्म के नाम पर व्यर्थ के आडंबरों को नकारते हैं। इन लोगों का गुप्त विद्या और ज्योतिष की तरफ काफी रुझान होता है। मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना-फिरना पसंद होता है। इन्हें अपने जीवन में बहुत से स्थान परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जीवन के अनेकों आयामों का सामना करना पड़ता है। इन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है और भटकना पड़ता है। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए किए गए संघर्ष में इन लोगों को जीवन के काफी मूल्यवान अनुभव प्राप्त होते हैं। इन लोगों का मन अशांत रहता है। कभी न समझने वाली एक दुविधा इनके मन को घेरे रहती है।


आज जिनका जन्मदिन है, इस वर्ष स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कुछ मामलों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। मई के महीने का समय सावधानी से बिताएं। अनचाही मुसीबतें सामने आकर खड़ी हो जाएंगी। अनैतिकता और अधर्म के रास्ते को न अपनाएं। जून के महीने में कारोबार संबंधी तरक्की होगी। नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। जुलाई के महीने में प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में आपके कार्य और योजनाएं संपन्न होंगी। माता की सेहत का ख्याल रखें। सितंबर के महीने में आपको अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। अपने काम पूरे करने होंगे। अक्टूबर के महीने में कुछ मांगलिक कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर काबू रखें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें, कमर दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। नवंबर के महीने में ऑफिस में बॉस से प्रशंसा प्राप्त होगी। सरकारी काम बनेंगे। दिसंबर के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी परन्तु व्यर्थ के क्रोध पर काबू पाना जरूरी है। फरवरी के महीने में कोई नया काम शुरू किया जा सकता है। अप्रैल के महीने में मेहनत के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। मन ज्योतिष विद्या की ओर आकर्षित हो सकता है।


उपाय- वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जौं को जल प्रवाह करें।

कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

गुरुजनों एवं बुजुर्गों का सम्मान करें।

परनिंदा से परहेज करें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

संतान पक्ष को अपशब्द न कहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising