आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, May 03, 2021 - 07:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक सकारात्मक सोच रखने वाले तथा आशावादी होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक किसी असफलता से निराश नहीं होते बल्कि दोबारा उस काम को दुगने उत्साह और ऊर्जा से करते हैं। ये लोग अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अथक प्रयास करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों की महत्वकांक्षाएं बहुत ऊंची होती हैं। ये लोग ज्ञानवान और समझदार होते हैं। किताबों से ही नहीं मूलांक 3 वाले जातक जीवन की हर घटना से सीख लेते हैं तथा अपने ज्ञान और समझ को लगातार बढ़ाते रहते हैं। इन लोगों में अनुभव बहुत अधिक देखने को मिलता है। मुख्यतः लोग इनसे सलाह मशविरा करना अच्छा समझते हैं। इनके घर-परिवार तथा समाज में भी लोग इनसे पूछ कर बात कर काम करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक तथा सात्विक होते हैं। ये लोग किसी मुसीबत में भी धर्म का साथ नहीं छोड़ते। परंपराओं और रीति-रिवाजों को निभाने वाले होते हैं। गुरुओं और बुजुर्गों का आशीर्वाद इन पर सदा बना रहता है। मूलांक 3 वाले जातकों को अभिमान और अहंकार की भावना से बचना चाहिए।

आज जिनका जन्मदिन है, इस वर्ष वे अपनी सेहत का ख्याल रखें। घर में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि शिक्षा एवं रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। हालांकि व्यर्थ के प्रलोभनों एवं कही सुनी बातों में आने से बचना होगा। मई के महीने में परिणाम आपकी सोच पर निर्भर करते हैं। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएंगे तो प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी अन्यथा किसी अनैतिकता के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जून के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस होगी। जुलाई के महीने में काम में साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। अगस्त के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा। आपके काम कम मेहनत से बनते नजर आएंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। सितंबर के महीने में कोई गलत काम करने से बचें। मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर के महीने में कारोबारी लेन-देन अथवा दस्तावेजों में सावधानी बरतें। पुलिस विभाग का सामना करना पड़ सकता है। नवंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। दिसंबर के महीने में यात्रा के योग बनते हैं। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में कारोबार में कोई परिवर्तन हो सकता है। फरवरी के महीने का समय मौज-मस्ती में बीतेगा, जिसके कारण प्रोफेशनल लाइफ में असंतुलन पैदा हो सकता है। मार्च के महीने में अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं परंतु कोई शॉर्टकट इस्तेमाल करके धन कमाने से बचें। अप्रैल के महीने में समय काफी भागदौड़ में बीतेगा। कुछ अनचाही परेशानियां आपको घेरे रहेंगी।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले और नीले रंग से परहेज करें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें।

काला सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें।

हरी मूंग की दाल का दाना पक्षियों को डालें।

दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising