आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Apr 30, 2021 - 08:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में उम्र की अपेक्षा अधिक अनुभव देखने को मिलता है। ये लोग हमेशा दूसरों को सलाह और मार्गदर्शन देने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग अपने ज्ञान और समझ से हमेशा दूसरों का भला करना चाहते हैं। दूसरे लोग इनसे अपनी समस्याएं सांझा करना और सलाह लेना अच्छा समझते हैं। जबकि मूलांक 3 वालों को स्वयं दूसरों के सामने मदद के लिए हाथ फैलाना पसंद नहीं होता। मूलांक 3 वाले जातक हर कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करना जानते हैं। अपने जीवन में रोजाना के स्तर पर समय नियोजन करके कार्य करते हैं। मूलांक 3 वाले समय का आदर करते हैं और अनुशासन से रहते हैं। ये लोग चाहते हैं कि इनके साथ रहने वाले व्यक्ति भी सूझबूझ और समझदारी का परिचय दें। इनकी इस आदत के कारण मूलांक 3 वाले जातकों की अपने मित्रों के साथ अथवा परिवार में भी अनुशासनहीनता को लेकर विवाद हो जाता है। मूलांक 3 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः उच्च कोटि की रहती है। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ फलप्रदायी रहेगा। कारोबार और नौकरी में विस्तार व तरक्की के योग बनते हैं। कोई भी कार्य घर के बड़ों की सलाह लेकर करें। मई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। स्वभाव में रूखापन और गंभीरता आ सकती है। आपके इस स्वभाव को कुछ अनैतिक विचार और बढ़ावा देंगे। जून के महीने का समय बेहतर रहेगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करें। विचारों की अस्थिरता पर थोड़ा अंकुश लगा पाएंगे। जुलाई के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने में एकाग्रता में वृद्धि होगी। कारोबार में साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय सावधानी से बिताएं। सांस संबंधी तकलीफ कष्ट दे सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नवंबर व दिसंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। दिसंबर के महीने में कार्य क्षेत्र पर भी सफलता प्राप्त होगी। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने का समय संयम और सूझबूझ के साथ बिताने का है। कही सुनी बातों में आकर कोई गलत काम न करें। फरवरी के महीने में वाणिज्य छेत्र में प्रमोशन एवं संचार माध्यम लाभदायक रहेगा। मार्च के महीने में जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। अप्रैल के महीने में अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं। अभिमान से बचें।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले और नीले रंग से परहेज करें।

जौं को जल प्रवाह करें।

काले चने दान करें।

काला सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

सूर्य को जल दें।

पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

गुरुजनों एवं बुजुर्गों का सम्मान करें।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising