आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Apr 19, 2021 - 10:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है। जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत मेहनती और महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में मान-सम्मान और नाम कमाते हैं। इन लोगों में एक सफल प्रशासक के सभी गुणों का तालमेल देखने को मिलता है। एक अच्छे नेता बनते हैं। इन्हें अपने जीवन काल में हर पद पर नेतृत्व करने का कार्यभार स्वतः ही प्राप्त हो जाता है, चाहे वो स्कूल हो, कॉलेज हो, कार्यक्षेत्र हो या अन्य कोई स्थान। इनके घर-परिवार में भी मुख्यतः इन लोगों से पूछ कर व सलाह मशविरा करके काम किया जाता है। मूलांक 1 वाले जातकों में दूसरों के अंदर उत्साह और साहस भरने की अच्छी क्षमता होती है। ये लोग दूसरे व्यक्ति से काम करवाना जानते हैं। मूलांक 1 वालों को राजनीति के क्षेत्र में भी सफल होते हुए देखा गया है। ये लोग काफी ऊर्जावान होते हैं। इनके मुख पर सूर्य के समान तेज देखने को मिलता है। इनका औरा और आभा काफी प्रभावशाली होती है। मूलांक 1 वाले जातक हर कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करना पसंद करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक किसी भी नए काम को करने से कतराते नहीं है। मुख्यतः कार्य की पहल इनके द्वारा ही की जाती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ रहेगा। अनैतिक विचारों से दूर रहें। स्वाभिमान और अभिमान में अंतर को पहचानना जरूरी है। अप्रैल के महीने में प्रलोभन वश कोई कार्य न करें। व्यर्थ की मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। मई के महीने में निजी कार्यों एवं पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते प्रोफेशनल लाइफ को नजरअंदाज करेंगे। जून के महीने में संतान पक्ष चिंता का कारण बन सकता है। क्रोध एवं भावुकता के मध्य जूझ रहे विचारों के कारण स्वभाव में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है। जुलाई के महीने में ऑफिस में बॉस के साथ अनबन हो सकती है। निजी जीवन में तालमेल बिगड़ सकता है। अगस्त के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। सितंबर के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है। अक्टूबर के महीने में आपके उत्साह और मनोबल में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखें। व्यापारिक लेन-देन में सतर्कता बरतें। नवंबर के महीने का समय शुभ रहेगा। कारोबार में विस्तार होगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय उत्तम है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। घर में किसी बुजुर्ग को सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है। दिसंबर के महीने में दूसरों की बातों में आकर गलत निर्णय न लें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने का समय अच्छा रहेगा। किसी को उधार दी हुई धन राशि वापिस मिल सकती है। व्यापार में रुकी हुई पेमेंट प्राप्त हो सकती है। फरवरी के महीने में कार्य में तरक्की होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। मार्च के महीने में अभिमान स्वरूप कोई ऐसी बात न कहें, जिसके कारण व्यर्थ के लक्षणों का सामना करना पड़े।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जौं को जल प्रवाह करें।

काले और नीले रंग से परहेज करें।

ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।

काली उड़द की दाल को जल प्रवाह करें।

कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

बंदरों को गुड़ खिलाएं।

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising