आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Apr 13, 2021 - 10:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है जिन के स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत चतुर और चालाक प्रवृत्ति के होते हैं। इनकी बुद्धि बहुत कुशाग्र और दिमाग तेज होता है। मूलांक 4 वाले जातकों का व्यक्तित्व शक्तिशाली, रोबदार एवं जिज्ञासु प्रवृत्ति का होता है। इन लोगों को हर बात के तथ्य को जानने की जिज्ञासा रहती है। ये लोग परिस्थितियों एवं पर्दों के पीछे के रहस्य को जानने के इच्छुक रहते हैं। मूलांक 4 वाले किसी के छलावे और बहकावे में जल्दी से नहीं आते। दूसरों की बातों का इनके ऊपर बहुत जल्दी कोई प्रभाव नहीं होता। मूलांक 4 वाले जातक पुरानी और रूढ़िवादी परंपराओं को नहीं मानते। ये लोग उन्हें बदल कर समाज में परिवर्तन लाना चाहते हैं। अतः लगातार पुरानी सोच का विरोध करते हैं। जिसके कारण इन्हें परिवार और समाज में इतनी इज्जत नहीं मिल पाती। लोग इन्हें झगड़ालू और क्रांतिकारी कहकर अलग-थलग कर देते हैं। हालांकि इन सब बातों का मूलांक 4 वालों के उद्देश्यों पर कोई फर्क नहीं पड़ता। मूलांक 4 वालों की सोचने समझने की क्षमता दूसरों से बहुत अलग होती है। ये लोग हर चीज को अलग दृष्टिकोण से देखते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो ये लोग रिसर्च अथवा अनुसंधान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं। 

आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आपके विचारों में अस्थिरता बनी रहेगी। कार्यभार अधिकता के कारण आपको जिम्मेदारियां स्वयं उठानी होगी। बड़ों के मार्गदर्शन और सलाह से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। अप्रैल के महीने में तनाव बना रहेगा। कार्यों के सफल होने की प्रतिशतता कम ही रहेगी। मई के महीने में कोई दोस्त मददगार साबित होगा। अपने क्रोध पर काबू रखें। जून के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। जुलाई के महीने में वाणी पर संयम रखें। कारोबार में कोई बड़ा लेनदेन सावधानी के साथ करें। अगस्त के महीने का समय पहले से कुछ बेहतर रहेगा। गुरुजनों एवं बड़ों की सलाह लाभदायक रहेगी। किसी विदेशी तकनीक को सीख सकते हैं। सितंबर के महीने में कोई भी काम प्रलोभन में आकर ना करें। परिस्थितियां जैसी दिखाई देंगी  वैसी ना होकर उसके विपरीत ही होंगी। कोई भी अहम फैसला अभी लेने से बचें। अक्टूबर के महीने में किसी परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। नवंबर के महीने का समय निजी जीवन एवं दाम्पत्य जीवन के लिए अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ खरीदारी पर जा सकते हैं। दिसंबर के महीने में अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं। परंतु कोई लांछन लगने की संभावना भी बनती है। वर्तमान स्थिति को देखकर यात्राएं करते हैं तो स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने का समय कारोबार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। फरवरी के महीने में कोई प्रेम संबंध बन सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जौं को जल प्रवाह करें। 

सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें। 

चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। 

हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 

काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं। 

काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें। 

कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising