आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Apr 08, 2021 - 08:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक बहुत ही मेहनती एवं परिश्रम करने वाले होते हैं। ये लोग संघर्ष से कभी मुंह नहीं मोड़ते। मूलांक 8 वाले जातकों को सामान्यतः अपने जीवन में हर सफलता कड़े संघर्ष के बाद ही प्राप्त होती है परन्तु ये लोग बिना निराश हुए लगातार अपने लक्ष्य की ओर प्रयासरत रहते हैं और अंत में सफलता हासिल करते हैं। इन लोगों के जीवन के उद्देश्य काफी ऊंचे होते हैं, जिन्हें पाने के लिए मूलांक 8 वाले जातक लगातार धीरे-धीरे प्रयास करते रहते हैं। ये लोग अपने मार्ग में आने वाली रुकावटें और अड़चनों से कभी नहीं घबराते। मूलांक 8 वाले जातक गंभीर स्वभाव वाले और कम बोलने वाले होते हैं। ये लोग अपने दोस्तों में हों या परिवार में, चुपचाप रहना ही पसंद करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अंतर्मुखी कहा जाए तो कोई गलत बात नहीं होगी। इन लोगों के मित्र भी कम बनते हैं। मूलांक 8 वाले जातक शांत स्वभाव के व्यक्ति होते हैं। ये लोग किसी भी प्रकार की परिस्थितियों पर बहुत जल्दी प्रतिक्रिया नहीं करते। मूलांक 8 वाले जातकों के स्वभाव में आलस्य देखने को मिलता है। ये लोग हठी एवं जिद्दी होते हैं। अपनी इन आदतों पर मूलांक 8 वाले जातक यदि विजय प्राप्त कर लें तो जीवन में बुलंदियों को छूने से इन्हें कोई नहीं रोक सकता।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मेहनत के अनुरूप परिणाम कम प्राप्त होंगे परन्तु आपको दृढ़ निश्चय और संकल्प शक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा। अप्रैल के महीने का समय बेहतर रहेगा। आलस्य को त्याग कर परिश्रम को अपनाने से ही काम सफल होंगे। मई के महीने में योजनाएं संपन्न होने में बहुत सी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। व्यर्थ के प्रलोभन से दूर रहें। पिता की सेहत का ख्याल रखें। जून और जुलाई का महीना विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। जुलाई के महीने में दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। अगस्त के महीने में माता-पिता के साथ कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सितंबर के महीने में आपके स्वभाव में आलस्य और हठ की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। किसी चीज को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ने में कठिनाई होगी परंतु यह नुकसानदेह साबित हो सकता है। अक्टूबर के महीने में विचारों में चल रही उथल-पुथल किसी मित्र की मदद से सुलझ सकती है। नवंबर के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। घर के बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद संभव हैं। दिसंबर के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। अपने पुराने और अधूरे कामों को समय रहते पूरा करें अन्यथा आने वाले समय के शुभ परिणाम प्राप्त नहीं कर पाएंगे। फरवरी के महीने में किसी नए काम की योजना बनाएंगे। मार्च के महीने में व्यापार में साझेदारी का निर्णय सोच-समझ कर लें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें।

नीले और काले रंग से परहेज करें।

जौं को जल प्रवाह करें।

काला सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

छोटे बहन-भाइयों के साथ व्यर्थ के विवाद को नजरअंदाज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising