आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Apr 05, 2021 - 09:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बुद्धिमान होते हैं। इनकी वाणी में अद्भुत वाकपटुता होती है। इन लोगों की संवाद करने की कला अच्छी होती है। ये लोग कुछ इस तरीके से शब्दों को प्रयोग कर दूसरों से बात करते हैं कि लोग इन्हें न नहीं कह पाते। इनके जीवन में स्थिरता का अभाव देखा जाता है। ये लोग किसी एक क्षेत्र में रुक कर कार्य भी नहीं कर पाते। बहुत बार मूलांक 5 वाले लोग अपने जीवन में क्या करें और क्या न करें कि स्थिति के मध्य झूलते रहते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को अधिकतर एक से ज्यादा कामों पर प्रयासरत देखा गया है। ये लोग कभी एक काम में तो कभी दूसरे काम में अपनी रुचि दिखाते हैं। अपने इसी गुण को ये लोग यदि जीवन में अच्छे से इस्तेमाल कर जाएं तो बड़ी सफलता हासिल करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक खुशमिजाज होते हैं। ज्यादा देर तक किसी बात को लेकर दुखी या परेशान नहीं रह सकते। हमेशा प्रसन्न रहना पसंद करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक विलक्षण प्रतिभा के स्वामी होते हैं परंतु मेहनत करने से बचते हैं। ये लोग आसानी से धन कमाना चाहते हैं और हमेशा धन कमाने के नए-नए रास्ते खोजते रहते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। ये लोग एक स्थान पर टिक कर नहीं रह पाते।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। संचार माध्यम, सोशल मीडिया, मार्केटिंग, इंटरनेट इत्यादि क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष शुभ रहेगा। टेक्निकल अथवा रिसर्च और इंवेंशन में कार्यरत लोगों के लिए भी साल शुभ फल प्रदान करेगा। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। बेहतर होगा कि मन को एकाग्र कर दृढ़ निश्चय के साथ अपने अधूरे काम पूरे करें। मई के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा है। कोई ऐसा निर्णय न लें जिसके कारण बाद में मानहानि का सामना करना पड़े। जून के महीने में छोटी बहन के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। वाणी पर संयम रखें। जुलाई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। कारोबार में विस्तार के योग बनते हैं। घर में किसी बुजुर्ग को सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है। अगस्त के महीने में आपके मस्तिष्क में बहुत से विचार जन्म लेंगे। आप असंतोष और अस्थिरता अनुभव करेंगे। किसी की बातों में आकर कोई गलत निर्णय लेने से बचें। सितंबर व अक्टूबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में सरकारी कामों में अड़चन आ सकती है। पिता की सेहत का ख्याल रखें। दिसंबर के महीने में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में जीवन साथी के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। फरवरी में यात्राओं के योग बनते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जौं को जल प्रवाह करें।

दांत फिटकरी से साफ करें।

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

भगवान गणेश की आराधना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising