आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Apr 03, 2021 - 09:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक स्वभाव के होते हैं। धार्मिक कार्यों में इनकी रूचि अधिक होती है। ये लोग बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। ये लोग अपनी बुद्धि और ज्ञान से दूसरों को बहुत जल्दी प्रभावित करते हैं। इनकी सोच सकारात्मक होती है। इंटेलेक्चुअल पावर के क्षेत्र में इन्हें कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 3 वाले जातक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, कंसलटेंट व दार्शनिक साबित होते हैं। इनका अनुभव अधिक होता है। मूलांक 3 वाले जातकों को ग्लैमर और फिल्मी दुनिया से दूर ही देखा जाता है परंतु अपने अनुभव व सोच की परिपक्वता के कारण पर्दे के पीछे इन्हें लेखक, रचनाकार और डायरेक्टर के रूप में कार्यरत पाया गया है। मूलांक 3 वाले जातकों को अभिमान की भावना से दूर रहना चाहिए। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्य करते हैं उसमें दक्ष होते हैं। ये लोग लगातार कुछ न कुछ सीखते रहने की कोशिश में लगे रहते हैं। इन्हें अपने काम में कोई त्रुटि पसंद नहीं आती। ये लोग हर काम को संपूर्णता से करते हैं। ये लोग समय का आदर करते हैं और अनुशासन प्रिय होते हैं। इनके जीवन में सिद्धांत सर्वोपरि हैं, जिनसे आप कभी समझौता नहीं करते। अपनी इस आदत के कारण बहुत बार अपने नजदीकी परिजनों से दूरी बना लेते हैं। मूलांक 3 वालों की यही आदत इनके दांपत्य जीवन में भी मुख्यतः नोकझोंक का कारण बनी रहती है। मूलांक 3 वाले जातक ईमानदार और महत्वाकांक्षी होते हैं।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ फलप्रदायी रहेगा। किसी की कही-सुनी बातों में न आएं। स्वयं के अनुभव और बड़ों की सलाह से कोई निर्णय लें। अप्रैल के महीने में अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकते हैं। मई के महीने में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आलस आपको घेर सकता है। जून के महीने में समय पहले से बेहतर रहेगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता प्राप्त होगी। साहसिक कार्यों में शुभ परिणाम मिलेंगे। विचारों में स्थिरता आएगी। जुलाई के महीने का समय किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए अच्छा है। ऑफिस में कुछ नया सीखने को मिल सकता है। अगस्त के महीने में किसी को उधार दी हुई धन राशि वापस मिल सकती है। माता के साथ संबंध अच्छे होंगे। सितंबर के महीने में काम कम प्रयास से सफल होंगे। समय का सदुपयोग करें। विद्यार्थियों की एकाग्रता में वृद्धि होगी। अक्टूबर के महीने में सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नवंबर और दिसंबर का महीना विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में रिसर्च के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोग शुभ परिणाम प्राप्त करेंगे। फरवरी के महीने में कारोबार में किसी परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। मार्च के महीने का समय जीवनसाथी के साथ अच्छा बीतेगा।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों और बुजुर्गों का सम्मान करें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

हनुमान जी की प्रतिमा के चरणों से सिंदूर लेकर मस्तक पर लगाएं।

धर्म स्थान में सेवा करें।

परनिंदा से परहेज करें।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising