आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Mar 29, 2021 - 10:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक भावुक होते हैं। इनकी कल्पना शक्ति बहुत तेज होती है। ये लोग मुख्यतः कल्पना की दुनिया में रहना पसंद करते हैं। ये लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता जोड़ लेते हैं। मूलांक 2 वाले लोग रिश्तों को दिल से निभाते हैं और हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग जल्दी से किसी के काम को न नहीं कह पाते। इनकी इस आदत का फायदा दूसरे लोग बहुत ज्यादा उठाते हैं। ये लोग विश्वसनीय होते हैं। किसी को जल्दी से धोखा नहीं देते। छोटी-छोटी बात पर भी आहत हो जाते हैं। इन्हें दूसरों के दुख से भी दुख होता है। अपने परिवार में इनका अपनी माता के साथ घनिष्ट संबंध होता है। इनके मुख पर चंद्रमा की तरह सुंदर कांति होती है। कला के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनका कपड़े पहनने, उठने-बैठने और बात करने का ढंग इतना लुभावना होता है कि लोग इनकी तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। इनकी एकाग्रता शक्ति मजबूत होती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए विशेष शुभ रहेगा। प्रतियोगिता में मेधावी प्राप्त हो सकती है। किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो वर्ष शुभ फलप्रदायी रहेगा। मार्च के महीने का शेष समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। अप्रैल के महीने का समय कारोबार और व्यापार के लिए शुभ रहेगा। मई के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जून के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अनिद्रा परेशान कर सकती है। जुलाई के महीने में मानसिक तनाव के कारण एकाकीपन महसूस करेंगे। कार्य धीमी गति से संपन्न होंगे, जो आपकी चिंता का मुख्य कारण बनेगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। अगस्त के महीने में सोच-समझकर कार्यों को पूरा करें। कोई मित्र मददगार साबित होगा। सितम्बर के महीने में आपका मनोबल बढ़ेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। पिता के साथ से काम बनेंगे। अक्टूबर के महीने में भावनाओं में आकर वाणी पर संयम को न खोएं। किसी को पैसा उधार देने से बचें। नवंबर के महीने में नौकरी अथवा कारोबार में पदोन्नति के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में किसी परलोभन में आने से बचें। बीते समय में प्राप्त हुई सफलताओं के कारण अभिमान न करें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। फरवरी के महीने में आप ज्योतिष विद्या सीखने की ओर आकर्षित हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों का साथ प्राप्त होगा।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले और नीले रंग का परहेज करें।

यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं।

माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

दूध और चावल का दान न करें।

सूर्य को जल दें।

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

जौं को जल प्रवाह करें।

काली उड़द की दाल को जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –
www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising