आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Mar 05, 2021 - 07:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक हंसमुख और वाकपटु होते हैं। ये लोग किसी से भी बात करने में हिचकिचाते नहीं हैं। इन लोगों के पास अद्भुत वाककला होती है। मूलांक 5 वाले जातक हमेशा असाधारण कार्य को करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों का बौद्धिक स्तर काफी अच्छा होता है। शिक्षा के समय पर भी मूलांक 5 वालों की गिनती मेधावी छात्रों में की जाती है। शिक्षा के क्षेत्र में ये लोग अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक संचार माध्यम के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं फिर चाहे वह मार्केटिंग, सेल्स मैन, कंसलटेंट, राजदूत, पोस्ट ऑफिस या मेल इत्यादि कुछ भी हो। मूलांक 5 वाले जातकों को जो सामने वाले को अच्छा लगे वैसे शब्द इस्तेमाल करना आता है। ये अपनी बातों से सबको मोहित कर लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को परिवर्तन अच्छे लगते हैं। ये लोग सामने वाले को हर समय प्रसन्न रखना चाहते हैं  मूलांक 5 वाले जातक हास्य विनोद प्रिय होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक दूसरों के साथ बहुत जल्दी दोस्ती कर लेते हैं। ये लोग अपने दुश्मनों को भी दोस्त बनाने की क्षमता रखते हैं। इन लोगों को अपना काम निकलवाना आता है परंतु ऐसा नहीं है कि दूसरों की मदद नहीं करते। इन लोगों को परिस्थितियों के अनुसार ढलना और उनके अनुसार कार्य करना बहुत अच्छे से आता है। मूलांक 5 वालों का वैवाहिक जीवन भी सुख में बीतता है। ये लोग अपने जीवनसाथी के मन की बातों को समझते हैं और उनका साथ देते हैं।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष कोई भी ऐसा कार्य प्रलोभन में आकर न करें जो अनैतिक हो। पुलिस विभाग का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। एक अच्छा मार्गदर्शन आपको आपकी रिसर्च में सफलता दिला सकता है। मार्च के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कही सुनी बातों पर विश्वास न करें। अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में कार्यभार ज्यादा होगा। उतार-चढ़ाव का सामना करना होगा। मई के महीने का समय अच्छा है। परन्तु आपको बल एवं बुद्धि के मध्य सामंजस्य स्थापित करके चलना होगा ताकि परिस्थितियों में से सकारात्मक परिणामों को प्राप्त किया जा सके। जून के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। जुलाई के महीने में व्यापार संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। अगस्त के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में आप किसी विदेशी तकनीक को सीखने के लिए अग्रसर हो सकते हैं। अक्टूबर व नवंबर का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। दिसंबर के महीने में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने का समय शुभ रहेगा। कोई सकारात्मक परिवर्तन संभव है। फरवरी के महीने में जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कानों में सोना धारण करें।

काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

जौं को जल प्रवाह करें।

काले अथवा नीले रंग का परहेज करें।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 

Niyati Bhandari

Advertising