आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Mar 04, 2021 - 06:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 4 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। ये लोग समाज में परिवर्तन लेकर आना चाहते हैं। इनका स्वभाव  क्रांतिकारी होता है। मूलांक 4 वाले जातक अच्छे राजनीतिज्ञ साबित होते हैं। ये लोग अपनी बात को हर तरीके से पूरा करने की कोशिश करते हैं, जिसके कारण लोग बहुत बार इन्हें घमंडी तथा हठी समझ लेते हैं। मूलांक 4 वाले परिस्थितियों को भाप कर कार्य करने में निपुण होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है। हालांकि बहुत बार देखा गया है कि मूलांक 4 वाले जातक अकस्मात ही चकित कर देने वाले कार्यों को अंजाम देते हैं और एकदम से अपने जीवन की ऊंचाइयों को हासिल करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक हर पल को मौज-मस्ती में जीने की सोचते हैं। इन लोगों के ऊपर संगत का असर बहुत जल्दी पड़ता है। परिवार को इनके कुसंगति में जाने का डर लगा रहता है क्योंकि ऐसा होने पर इनके जीवन की धारा ही बदल जाती है। इन लोगों को एक अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त हो तो मूलांक 4 वाले जातक अपने जीवन में काफी अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। मूलांक 4 वालों का दिमाग काफी तेज होता है परंतु बहुत बार अपने मन भटकाव के कारण इन्हें शिक्षा प्राप्ति में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। अन्यथा मूलांक 4 वालों की शिक्षा अच्छी रहती है। इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो मूलांक 4 वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इन्हें जीवन के हर पड़ाव पर अपने हर कार्य के लिए पैसा उपलब्ध हो जाता है। इन लोगों को बहुत बार पैसा बेकार में व्यय करते हुए देखा गया है।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आपको एक अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त होने की संभावना है। जिससे आपकी लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं पूरी होंगी।  रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह साल महत्वपूर्ण रहेगा। घर में किसी बुजुर्ग को सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मार्च के महीने में प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है परंतु अपने लक्ष्यों से न भटकें। अप्रैल के महीने में अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं। मई के महीने में कार्यभार बढ़ सकता है। मेहनत के अनुसार परिणाम कम ही मिलेंगे। जून के महीने का समय अच्छा है। आपके दिमाग में उमड़ रहे अनेक विचारों को स्थिरता प्राप्त होगी। किसी विदेशी मित्र से संपर्क बन सकता है। जुलाई के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें। किसी नए कार्य की शुरुआत करने हेतु पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। अगस्त के महीने में व्यापार संबंधी कोई महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। सितंबर के महीने का समय अच्छा है। व्यापार में विस्तार प्राप्ति के योग बनते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। अक्टूबर के महीने में आपकी योजनाएं पूरी होती दिखाई देंगी। नवंबर के महीने का समय सावधानी से बिताएं। पिछले समय में प्राप्त उपलब्धियों के कारण किसी प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक कार्य न करें। दिसंबर के महीने में विवाह के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने का समय भी आपके लिए शुभ है। फरवरी के महीने में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

भाइयों के साथ व्यर्थ के विवाद को नजरअंदाज करें।

गुरुजनों एवं बड़ों की अवहेलना न करें।

मां सरस्वती की आराधना करें तथा नीले रंग के फूल अर्पित करें।

धर्म स्थान में सेवा करें।

कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

खराब घड़ी घर में न रखें।

कन्या को भोजन करवाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising