आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Feb 27, 2021 - 08:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ऊर्जावान होते हैं। ये हर साहसिक कार्य करने के लिए तत्पर रहते हैं। इन लोगों में किसी भी प्रकार की परिस्थिति से स्वयं निपटने की क्षमता होती है। ये लोग हमेशा उत्साहित व ऊर्जा से भरपूर रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातक चुनौतियों को स्वीकार करते हैं और उनका सामना करते हैं। शारीरिक रूप से ये काफी बलवान होते हैं। इनके शरीर का गठन सुडोल होता है। मूलांक 9 वाले जातकों में गुस्सा अधिक देखने को मिलता है। इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है परंतु इनका गुस्सा लंबे समय तक नहीं टिकता। इसके विपरीत मूलांक 9 वाले जातक स्वभाव से बहुत ही चुलबुले और हंसी मजाक पसंद करने वाले होते हैं। इन लोगों के मित्र बहुत अधिक होते हैं। मूलांक 9 वाले जातक अपने मित्रों में काफी लोकप्रिय होते हैं। अपने दोस्तों में इनकी जान बसती है। ये लोग दोस्ती को निभाने के लिए हर कसौटी पर खरा उतरते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों को अपने जीवन में बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष संतान पक्ष को लेकर चिंतित हो सकते हैं। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। यात्राएं करनी पड़ सकती है। फरवरी के महीने का समय आपके लिए शुभ है। अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए अपने क्रोध पर काबू रखें। मार्च के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में मन अकारण ही परेशान रहेगा। मई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए शुभ है। आपका मन गुप्त विद्याओं की ओर आकर्षित हो सकता है। एकाग्रता में वृद्धि होगी। जून के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। पिता की सेहत का ख्याल रखें। जुलाई के महीने में मां और बेटी के मध्य संबंध अच्छे होंगे। व्यापार में नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं। अगस्त के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। किसी महिला मित्र से झगड़ा हो सकता है। सितम्बर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने का समय अच्छा है। आपको आय के नए साधन प्राप्त होंगे। आलस को त्याग कर मेहनत करें। नवम्बर के महीने में अपने अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करें। बच्चों की ओर से मन थोड़ा चिंतित रहेगा। दिसंबर के महीने का समय अच्छा है परंतु किसी नए कार्य की शुरुआत करने से अभी बचें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में कार्यों की गति थोड़ी धीमी रहेगी। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

बजरंग बाण का पाठ करें।

काला सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

जौं को जल प्रवाह करें।

काले व नीले रंग से परहेज करें।

काली उड़द की दाल का दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 
 
 

Niyati Bhandari

Advertising