आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Feb 25, 2021 - 07:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 25 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक एक अद्भुत और रहस्यमयी व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। इन लोगों के चेहरे को देखकर इनके मन की गतिविधियों का पता लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग अपने जीवन में भी गूढ़ रहस्य और तथ्यों का पता लगाने में लगे रहते हैं। ये हर बात की गहराई तक जाना ज्यादा पसंद करते हैं। मूलांक 7 वाले जातक परिवर्तनों का खुले दिल से स्वागत करते हैं। इन लोगों को यात्रा करना पसंद होता है। मूलांक 7 वाले जातकों को अपनी नौकरी अथवा कार्यकाल में कई स्थानांतरणों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातकों का मन बहुत जल्दी विचलित हो जाता है। इनके विचारों में स्थिरता का अभाव होता है। इन लोगों की गहरी विचारधारा के चलते ये लोग एक अच्छे दार्शनिक बनते हैं। इन्हें अपने विषय के बारे में उच्च कोटि की जानकारी होती है। मूलांक 7 वाले जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो फिर भी इनके नकदी धन की स्थिति कमजोर ही रहती है। मूलांक 7 वाले जातक अच्छी शिक्षा ग्रहण करते हैं। इनकी जिस विषय में रुचि होती है उस विषय पर गहन अध्ययन करते हैं तथा महारथ हासिल करते हैं।
 

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको बहुत से परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। जो किसी भी स्तर पर संभव है। इस वर्ष यात्राएं लगी रहेंगी। माता की सेहत का ख्याल रखें। फरवरी के महीने में कारोबार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। मन अशांत रहेगा। मार्च के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होंगे परंतु जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। अप्रैल के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। मित्र से विवाद हो सकता है। मई के महीने का समय अच्छा है। पिता की सलाह से कार्य बनेंगे। सरकारी काम बन सकते हैं। समय का सदुपयोग करें। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। जुलाई के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। उनकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। अगस्त के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कार्यभार की अधिकता के कारण कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। सितंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। अक्टूबर के महीने में जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। नवंबर के महीने में आपके स्वभाव में अध्यात्म की वृद्धि हो सकती है। दिसंबर के महीने में कार्य धीमी गति से होंगे। कार्यों में देरी के कारण मन विचलित हो सकता है। आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने का समय कारोबार और व्यवसाय के लिए अच्छा है।
 

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

सूर्य को जल दें।

हनुमान जी की प्रतिमा के चरणों से सिंदूर लेकर मस्तक पर तिलक करें।

यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं।

चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

लोहे अथवा चमड़े की वस्तुओं का लेन-देन न करें।

धर्म स्थान में सेवा करें।

पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in
 
 

Niyati Bhandari

Advertising