आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Feb 17, 2021 - 01:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 17 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनिदेव हैं। मूलांक 8 वाले जातक बहुत चुपचाप रहते हैं। ये सीधा-सादा जीवन पसंद करते हैं। इन्हें दिखावा बिल्कुल पसंद नहीं आता। ये लोग मेहनत के बल पर अपने लक्ष्य को हासिल करने में विश्वास रखते हैं। ईमानदारी का जीवनयापन करते हैं। धोखे और छलावे में बिल्कुल विश्वास नहीं रखते। ये लोग अपनी मेहनत की कमाई से ही जीवनयापन करना अच्छा समझते हैं। धोखाधड़ी, घूसखोरी, काला धन कमाना इन लोगों के मौलिक नियमों में नहीं आता। मूलांक 8 वाले व्यक्ति हर कार्य बहुत धीरे-धीरे करते हैं। इन लोगों को वाहन भी धीरे-धीरे चलाते हुए देखा जाता है। इन्हें अपने जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति देर से ही सही परंतु होती जरूर है। इन्हें बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है। इनके अंतर्मुखी होने के कारण इनके दोस्त कम होते हैं। जीवन में बहुत बार एकाकीपन महसूस करते हैं, जिसके कारण मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। मूलांक 8 वाले जातकों को लोहा और पेट्रोलियम खनिज आदि उद्योग के क्षेत्रों में सफल कार्य करते हुए पाया गया है। मूलांक 8 वाले जातक काफी संघर्षशील जीवन का सामना करते हैं परन्तु फिर भी कभी हार नहीं मानते।
 

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष उनके जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। खरीदारी पर खर्च अधिक होगा। फरवरी के महीने में आपके अंदर आलस की वृद्धि हो सकती है। कार्यों की संपूर्णता की गति थोड़ी धीरे रहेगी। मार्च के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। गुस्से पर काबू रखें। अप्रैल के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए शुभ है। संतान पक्ष लाभकारी सिद्ध होगा। मई के महीने में कारोबार में साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में मां और पत्नी के मध्य अनबन होने की संभावना बनती है। जून के महीने का समय शुभ है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग समय का सदुपयोग करें। जुलाई के महीने में कार्यभार अधिक बना रहेगा। आपको निर्णय लेने में असमंजसता की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अगस्त के महीने में कारोबार में सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। व्यवसाय में तरक्की प्राप्त होगी। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी उत्तम रचनाओं को आकार दे पाएंगे। सितम्बर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अक्टूबर के महीने में आपके अंदर अध्यात्म की वृद्धि हो सकती है। माता की सेहत का ख्याल रखें। बेहतर होगा कि अपने मन की बात जीवन साथी के साथ साझा करें। नवंबर के महीने में आपको अपने कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए योजना बनानी चाहिए ताकि आने वाले समय में अधिक कार्यभार के कारण परेशानी न उठानी पड़े। दिसंबर के महीने में घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष 2022 जनवरी के महीने में किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कानों में सोना धारण करें।

संतान को अपशब्द न कहें।

कुत्ते की सेवा करें।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं और मीठा भी बांटें।

लक्ष्मी मां की आराधना करें और गुलाब का फूल अर्पित करें।

जौं को जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in
 
 
 
 

Niyati Bhandari

Advertising