आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Feb 06, 2021 - 07:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक काफी खुशमिजाज व मौज-मस्ती में जीने वाले होते हैं। हर सुंदर वस्तु की तरफ  इनका आकर्षण होता है। इन लोगों को सुंदर आभूषण, गहने, अच्छी पोशाक, ब्रांडेड कपड़े, फैशन, डिजाइन खूबसूरती बहुत आकर्षित करती है। मूलांक 6 वाले जातक स्वयं भी काफी सुंदर एवं मनमोहक व्यक्तित्व के होते हैं। ये लोग हास्य और विनोद प्रिय होते हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत देर तक किसी एक ही बात का गम नहीं कर सकते। ये लोग अपने स्वयं के रख-रखाव पर बहुत अधिक खर्च करते हैं। इन्हें अपने घर में और अपने आसपास भी सुंदर वस्तुएं रखने का शौक होता है। मूलांक 6 वाले जातक विपरीत लिंगी की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित होते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन मुख्यतः सुखमय बीतता है। मूलांक 6 वाले जातक एक अच्छा जीवन साथी साबित होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष रचना के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन के सुखों में किसी अहं एवं शक के कारण मनमुटाव उत्पन्न न होने दें। फरवरी के महीने का समय जीवन साथी के साथ अच्छा बीतेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। मार्च के महीने में किसी गुप्त रोग की समस्या आपको चिंतित कर सकती है। छोटी यात्राओं के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में कार्यभार ज्यादा होंगे। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। मई के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। किसी की कही सुनी बातों पर विश्वास न करें। जून के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा है। दाम्पत्य जीवन के सुखों में कमी आ सकती है। जुलाई के महीने में घर में कुछ अनबन हो सकती है। अगस्त के महीने का समय शुभ है। कारोबार में या नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। सितंबर के महीने का समय सावधानी से बिताएं। जबकि यह समय फैशन व डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। आप अपनी उत्तम कल्पनाओं को आकार दे सकते हैं। अक्टूबर व नवंबर के महीने में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। किसी महिला मित्र से विशेष सहायता प्राप्त होगी। दिसम्बर के महीने में जीवनसाथी के साथ ही घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने का समय अच्छा रहेगा। आपको कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए रात्रि में गुड़ का सेवन न करें।

 बंदरों को गुड़ खिलाएं।

फिटकरी से दांत साफ करें।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

धर्म स्थान में सेवा करें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शनिवार के दिन सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in        

 

 

Niyati Bhandari

Advertising