आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Jan 24, 2021 - 12:23 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक काफी आकर्षक और खूबसूरत होते हैं। इनकी त्वचा को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है। इन लोगों का सुंदरता के प्रति गहरा आकर्षण होता है। मूलांक 6 वालों में विपरीत लिंगी व्यक्ति की तरफ गहरी आसक्ति होती है। अंक 6 को सौंदर्य, खूबसूरती, वैवाहिक सुख, भोग विलास, भौतिक सुख साधनों का प्रतिनिधि माना गया है। मूलांक 6 वाले जातक अपने जीवन में हर सांसारिक सुख को उपलब्ध कराने की कोशिश में लगे रहते हैं। ये लोग अपनी सुख-सुविधाओं अथवा भोग-विलास पर बहुत अधिक खर्च करते हैं। जिसके कारण मुख्यतः इनकी नकदी धन की स्थिति कमजोर रहती है। मूलांक 6 वाले लोग काफी खुशमिजाज होते हैं। इन लोगों को दोस्त बनाना अच्छा लगता है। ये लोग सब से हंसकर मिलकर बात करते हैं। ये लोग अपने ग्रुप की जान होते हैं। इन लोगों को दोस्तों के साथ घूमना- फिरना, मौज-मस्ती करना बहुत पसंद होता है।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष नैतिकता अथवा मर्यादाओं की कसौटी को लेकर जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। हालांकि व्यावसायिक स्तर पर सफलता के योग बनते हैं। जनवरी के महीने में किसी बेकार के वहम के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। किसी गुप्त रोग की संभावना भी बनती है। समय पर चिकित्सक से सलाह लें। फरवरी के महीने में व्यापार में मुनाफा होगा। आपको चाहिए कि संतान पक्ष के साथ नरमी से पेश आएं। किसी प्रकार के गलत शब्द का इस्तेमाल न करें। अप्रैल के महीने में अकस्मात नए आय के साधन प्राप्त होंगे परंतु मानसिक चिंता बनी रहेगी। मई के महीने में कार्यों की गति धीमी हो सकती है। किसी प्रेम प्रसंग को लेकर लांछनों का सामना करना पड़ सकता है। जून के महीने में आपको चाहिए कि दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ पिछले समय में आलस्य के कारण अधूरे छोटे कार्यों को पूरा किया जाए। समय आपके अनुकूल है, इसका सदुपयोग करें। जुलाई के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। कार्यों की अधिकता की वजह से अपने निजी जीवन के संतुलन को खराब न करें। अगस्त के महीने में घर परिवार में कुछ मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। सितंबर के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। उनकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। अक्टूबर के महीने में फैशन जगत डिजाइन अथवा अन्य किसी रचना के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। आप अपनी अद्भुत रचनाओं को आकार दे सकते हैं। नवंबर अथवा दिसंबर का महीना विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है।


 उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।

वस्त्रों का दान न करें।

जीवनसाथी को इत्र उपहार स्वरूप दें।
 
गाय के घी का दान मंदिर में करें।
 
पीपल के वृक्ष की सेवा करें।
 
शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
 
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
 
काली उड़द की दाल का दान करें।


आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising