आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Jan 16, 2021 - 06:26 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 16 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक काफी रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन-मस्तिष्क में क्या चल रहा है, यह पता लगा पाना असंभव होता है। इन लोगों की कल्पना शक्ति बहुत अच्छी होती है। ये लोग एक विषय पर लंबे समय तक चिंतन व अध्ययन कर अच्छे शोध का कार्य करते हैं। मूलांक 7 वाले जातक हर विषय पर बारीकी से सोचते हैं। ये लोग एक अच्छे दार्शनिक बनते हैं। इन लोगों को घूमना-फिरना अथवा यात्राएं करना पसंद होता है। इन लोगों के जीवन में सामान्य परिस्थितियों के कारण भी यात्राएं लगी रहती हैं। मूलांक 7 वाले व्यक्तियों को अपने जीवन काल में काफी स्थानांतरणों का भी सामना करना पड़ता है। घर परिवार में मूलांक 7 वालों के अपने पिता के साथ संबंध अच्छे होते हैं। जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातक एक अच्छे डॉक्टर, सर्जन, काउंसलर, सलाहकार व दार्शनिक बनते हैं।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सरकारी कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। जनवरी के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कारोबार में किसी प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक कार्य न करें। फरवरी के महीने का समय घर- परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी से अपने मन की बात सांझा करें। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। मार्च के महीने में समय आपके अनुकूल है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। अप्रैल के महीने में गत समय में मिले कुछ नए प्रोजेक्टस के कारण कार्यभार बढ़ सकता है। भागदौड़ ज्यादा लगी रहेगी। मई के महीने में संतान पक्ष को लेकर चिंतित हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना की संभावना बनती है। जून के महीने का समय सरकारी कार्य हेतु शुभ है। स्वयं की मेहनत में कमी न करें। जुलाई के महीने में किसी को पैसा उधार न दें। अगस्त के महीने में अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सितंबर व अक्टूबर का समय संयम से बिताएं। किसी नए कार्य की शुरुआत से बचें। नवंबर के महीने में जीवनसाथी के साथ घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले व नीले रंग का परहेज करें।

काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

भगवान गणेश की स्तुति करें।

परनिंदा से परहेज करें।

पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in
 

Niyati Bhandari

Advertising