आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Jan 09, 2021 - 05:00 PM (IST)

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 10 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। इन लोगों में स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की क्षमता होती है। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही दृढ़ निश्चयी अथवा मजबूत इच्छाशक्ति वाले होते हैं। ये लोग अपने कार्य को अपने अनुसार करना ही अच्छा समझते हैं। जिसके कारण बहुत बार लोग इन्हें हठी एवं अहंकारी समझ लेते हैं। परंतु बहुत बार इनका स्वाभिमान अभिमान का रूप ले लेता है, जो इनके लिए हर प्रकार से नुकसानदेह है। मूलांक 1 वाले जातकों में नेतृत्व के गुण अधिक होते हैं। अतः इन्हें राजनीति के क्षेत्र में भी सफल होते हुए देखा गया है। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में बहुत नाम कमाते हैं। ये लोग अपने बहन-भाइयों के साथ काफी प्यार-प्रेम से रहते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने परिवार में एक अहम भूमिका निभाते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। यात्राएं लगी रहेंगी। सरकारी काम बनेंगे। जनवरी के महीने का समय धन उपार्जन के नए मार्ग लेकर आएगा। हालांकि मन थोड़ा शांत रहेगा। फरवरी के महीने में आप उत्साहित महसूस करेंगे परंतु उत्तेजना में आकर कोई ऐसा कार्य न करें जो स्वयं के लिए हानि का कारण बने। मार्च के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा है परंतु कुछ सरकारी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। पैसा उधार लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर व सलाह लेकर करें। अप्रैल के महीने का समय बहुत सी उधेड़बुन में बीतेगा। आप किसी एक फैसले पर स्थिर नहीं रह पाएंगे। समय को थोड़ा संयम से व सूझबूझ के साथ बिताएं। मई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप मेधावी भी प्राप्त कर सकते हैं। जून के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें। व्यापार में कुछ सरकारी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। जुलाई व अगस्त के समय में परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। आप घर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सितंबर के महीने में किसी धर्म स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं। अक्टूबर के महीने में अधिक खर्च की वजह से नकदी धन की कमी हो सकती है। नवंबर के महीने में संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कमर दर्द अथवा पैरों का दर्द चिंता का कारण बन सकता है। दिसंबर के महीने में कोई नया कार्य शुरू करने से परहेज करें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले व नीले रंग का परहेज करें।

जौं को जल प्रवाह करें।

कानों में सोना धारण करें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

बंदरों को गुड़ खिलाएं।

पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

तांबे की वस्तुओं का लेन-देन न करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising