आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Jan 08, 2021 - 05:23 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 8 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक एक अलग ही व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। ये लोग बहुत ही अंतर्मुखी चुपचाप रहने वाले होते हैं। इनके मन की बात इनके करीबी लोग भी नहीं जानते। अतः इन्हें बहुत ही रहस्यमई कहा जाता है। इनके मन का पता लगा पाना बहुत कठिन होता है। ये लोग अपना राज किसी को नहीं बताते। मूलांक 8 वालों के इस स्वभाव के कारण इनके मित्र कम होते हैं। मूलांक 8 वालों को अपने जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बहुत संघर्ष करने पड़ते हैं। बहुत बार इन्हें अपने ही परिवार में पिता की सहमति भी आसानी से नहीं मिलती परंतु मूलांक 8 वाले जातक बहुत ही मेहनती एवं परिश्रमी होते हैं तथा अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों को कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग मटेरियल लोहा उद्योग इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में कामयाब होते हुए देखा जाता है।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको बहुत से परिवर्तनों का सामना करना होगा। यह परिवर्तन आपके निजी जीवन से लेकर आपके कार्यक्षेत्र तक कहीं भी संभव हैं। जनवरी का महीना आपके लिए अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। फरवरी के महीने में व्यापार संबंधी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। फरवरी अथवा मार्च के महीने में भागदौड़ ज्यादा लगी रहेगी। आप कार्यभार की अधिकता के कारण शारीरिक थकावट महसूस करेंगे। आपके स्वभाव में कर्कशता बढ़ सकती है। अप्रैल के महीने में कुछ अधूरे कामों को पूरा करना बेहतर होगा। किसी मंगल कार्य के आयोजन में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। मई के महीने में आप किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे। हालांकि ऐसा करने में आपको बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना होगा परंतु आप अपनी सूझबूझ से हर समस्या का निदान ढूंढ लेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। जून के महीने में नकदी धन की कमी हो सकती है। किसी को पैसा उधार न दें। जुलाई के महीने में सफलता प्राप्ति के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। अच्छे परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। अगस्त के महीने में आपको किसी प्रलोभन से बचना होगा अन्यथा आप अपने बनते कार्य को बिगाड़ बैठेंगे। सितंबर व अक्टूबर का महीना विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। नवंबर के महीने में मां को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। दिसंबर के महीने में प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनते हैं।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

भगवान गणेश की स्तुति करें और दुर्वा अर्पित करें।

शनि जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं अथवा अपने भूलों की क्षमा याचना करें।

घर में जंग लगी हुई लोहे की वस्तुओं को न रखें।

जौं को जल प्रवाह करें।

वस्त्रों का दान न करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

 

Niyati Bhandari

Advertising