आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Jan 07, 2021 - 08:09 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं।  मूलांक 7 वाले जातक अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। इन्हें अपने जीवन में किसी का हस्तक्षेप बिल्कुल पसंद नहीं आता। ये लोग बातों को घुमा फिरा कर करने के बजाय साफ-साफ करना पसंद करते हैं। मूलांक 7 वाले अपने विचारों को बिना किसी डर के सामने रखने की हिम्मत रखते हैं। ये लोग बहुत ही कल्पनावादी अथवा दार्शनिक होते हैं। इनकी सोच का स्तर काफी गहरा होता है। मूलांक 7 वाले परिवर्तन के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। बहुत बार मूलांक 7 वालों को अपने जीवन में मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन लोगों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। मूलांक 7 वाले जातक अच्छा कवि अच्छा लेखक एक अच्छा वक्ता बनने के गुण रखते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों के स्वभाव में आध्यात्मिकता देखने को मिलती है। ये लोग अपने जीवन में कभी न कभी ज्योतिष अथवा गुप्त विद्याओं की ओर आकर्षित होते हैं अथवा उन्हें सीखने की कोशिश भी करते हैं।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। पिता की सेहत का ख्याल रखें। जनवरी के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। पुलिस विभाग अथवा कोर्ट- कचहरी के संपर्क में आना पड़ सकता है। फरवरी के महीने में स्वास्थ्य संबंधी कोई विकार उत्पन्न हो सकता है जिसके कारण दांपत्य जीवन के सुखों में कमी आ सकती है। मार्च के महीने में आपके स्वभाव में अध्यात्म की वृद्धि होगी। सरकारी काम बन सकते हैं। माता की ओर से मन परेशान रहेगा। अप्रैल के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। व्यापार संबंधी यात्रा करने की संभावना बनती है। मई के महीने में संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी मंगल कार्य के आयोजन में कुछ अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। जून के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। घर के बड़ों की सलाह से काम करें। जुलाई के महीने में मन थोड़ा अशांत रहेगा। व्यापार में साझेदारी का फैसला सोच-समझ कर लें। अगस्त के महीने में अकस्मात धन लाभ की संभावना बनती है। आपका रुझान अध्यात्म की ओर हो सकता है। आप गुप्त विद्याओं को सीखने की ओर प्रेरित हो सकते हैं। सितंबर के महीने में कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। अक्टूबर के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। अपने बुद्धि कौशल को एक अच्छे मार्गदर्शन के साथ सदुपयोग करें। नवंबर का महीना विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। दिसंबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काला सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।

कानों में सोना धारण करें।

पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

जौं को जल प्रवाह करें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising