आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Nov 30, 2020 - 07:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 30 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ज्ञानवान व बुद्धिमान होते हैं। इनकी जानकारी व समझ का क्षेत्र काफी विस्तृत होता है। इन लोगों में परिस्थितियों से सीखने की अनोखी समझ होती है। मूलांक 3 वाले लोगों में उम्र के हिसाब से प्रायः तजुर्बा अधिक होता है अतः लोग इनकी सलाह लेना पसंद करते हैं। ये लोग अच्छे सलाहकार व मार्गदर्शक बनते हैं।


मूलांक 3 वाले लोग मुख्यतः अच्छे अध्यापक शिक्षक व सलाहकार के रूप में कार्यरत पाए जाते हैं। इन लोगों की शिक्षा उत्तम रहती है। आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ फलप्रदायी रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग समय का सदुपयोग करें। इस वर्ष आपको अपने अधूरे कार्यों को पूरा करना चाहिए। दिसम्बर के माह का समय उत्तम परिणाम देने वाला साबित होगा। कम प्रयास से आपके कार्य सफल होंगे।

वर्ष 2021 आपके लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। जनवरी के महीने में घर के बड़ों की सलाह से किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। फरवरी के माह में नकदी धन की स्थिति मजबूत होगी। उधार दी हुई राशि वापिस मिल सकती है। मार्च के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए शुभ है। अप्रैल के माह का समय थोड़े संयम से बिताएं। आपके विचार एक अच्छे मार्गदर्शन के नीचे अदभुत रचनाओं को आकार दे सकते हैं। क्रोध पर काबू रखें। दोस्त की सलाह मददगार रहेगी। मई के महीने में व्यापार सम्बंधी मामलों में गुस्सा व स्वभाव में गर्मी न लाएं। जून के समय में बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। आप किसी कला को सीखने की ओर आकर्षित हो सकते हैं। जुलाई के माह में कारोबार सम्बंधी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। माता की सेहत का ख्याल रखें। अगस्त के महीने में किसी कर्मचारी के साथ विवाद हो सकता है। त्वचा का कोई विकार उत्पन्न होने की संभावना बनती है। सितम्बर के महीने में आप घर में कोई मांगलिक कार्य आयोजित कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। अक्टूबर के माह में कार्यलय में उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा।
 


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य को जल दें।

घर के बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

पीला रुमाल पास रखें।

छोटे भाई-बहनों के साथ विवाद व लड़ाई-झगड़े को नजरदाज करें।

हनुमान जी की उपासना करें।

बरगद के पेड़ पर जल चढ़ाकर गीली हुई मिट्टी से माथे पर तिलक लगाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 

Niyati Bhandari

Advertising