आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Nov 28, 2020 - 08:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक काफी अच्छी सूझ-बूझ रखने वाले होते हैं। इन लोगों में एक अच्छे प्रबंधक के गुण होते हैं।
 

मूलांक 1 वाले जातकों में नेतृत्व के गुण होते हैं। ये लोग हमेशा सही निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं। इन लोगों के विचारों में स्वत्रंता का भाव होता है। ये जल्दी से किसी के नीचे कार्य करना स्वीकार नहीं करते। कभी-कभी इनकी यह भावना अभिमान का रूप भी ले लेती है, जोकि इनके लिए काफी नुकसानदेह साबित होती है। इन लोगों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। हालांकि दाम्पत्य जीवन के सुखों का पलड़ा थोड़ा हल्का ही रहता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष यात्राएं लगी रहेंगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन चाहते हैं तो प्रयास कर सकते हैं। माता की सेहत का ख्याल रखें। दिसम्बर के माह में आप में अभिमान की भावना जन्म ले सकती है। कोई भी निर्णय बड़ों की सलाह से ही लें। अभी कोई नया काम करने के लिए समय शुभ नहीं है।

वर्ष 2021 की शुरुआत के जनवरी के माह में घर के बड़ों के साथ मतभेद सम्भव है। फरवरी के माह में सन्तान पक्ष की ओर से मन विचलित हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मार्च के माह का समय नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। हालांकि अपनी वाणी पर संयम रखें। अप्रैल के माह में कोई यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है। मई का समय कारोबार व व्यवसाय की दृष्टि से तो अच्छा है ही, साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। आप किसी शोध पर कार्यरत हैं तो सफलता मिलने की प्राथमिकता बढ़ जाती है। जून के माह में पैसे उधार लेने की जरूरत पड़ सकती है। पिता की सेहत का ख्याल रखें। जुलाई के माह में मां- बेटी के सम्बंध अच्छे होंगे। अगस्त के माह में खरीदारी पर जा सकते हैं। वैवाहिक सुखों में वृद्धि होगी। सितम्बर के महीने में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नवम्बर के महीने में क्रोध पर काबू पाएं। भाई की सलाह मददगार साबित होगी।
 


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुड़ का सेवन न करें।

सूर्य को जल दें।

चांदी के पात्र में जल पिएं।

नीले व काले रंग का परहेज करें।

काला सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान दें।

शनिवार को काली उड़द की दाल का दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 

Niyati Bhandari

Advertising