आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Nov 19, 2020 - 07:42 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही स्वतंत्र विचारधारा के स्वामी होते हैं। ये लोग परिस्थितियों को देख-परख कर अपने निर्णय स्वयं लेने की क्षमता रखते हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। इन लोगों में नेतृत्व के गुण होते हैं। ये एक अच्छे प्रबंधक व अधिकारी होते हैं। इन लोगों को जीवन में मान-सम्मान प्राप्त होता है। इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। इनका अपने परिवार में पिता के साथ अच्छा सम्बंध होता है।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। माता की सेहत का ख्याल रखें। यात्राएं सम्भव हैं। नवम्बर के महीने में आप पुराने कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे। दिसम्बर के महीने में परिस्थितियां अनुकूल प्रतीत होंगी परंतु अभी कोई नया कार्य शुरू करने का निर्णय न लें।

वर्ष 2021 की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। जीवनसाथी के कारण घर-परिवार में अनबन हो सकती है। फरवरी के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। मार्च के समय में अहं की भावना से दूर रहें। कोई भी निर्णय बड़ों की सलाह से लें। अप्रैल के समय में मन थोड़ा परेशान हो सकता है। मई के महीने के बाद से परिस्थितियों में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। छात्र मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जून के महीने में कोई अनैतिक कार्य करने से बचें, मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। जुलाई का समय कारोबार की बढ़ोतरी के लिए अनुकूल है। व्यापार में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अगस्त के महीने का समय घर-परिवार के साथ खुशनुमा बितेगा। आप खरीदारी पर अधिक व्यय कर सकते हैं। सितम्बर के महीने में माता की तरफ से मन परेशान हो सकता है। किसी को पैसे उधार न दें। अक्टूबर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए बंदरों को गुड़ खिलाएं।

किसी काम पर जाने से पहले पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान दें।

संतान को अपशब्द न कहें।

मांस-मदिरा का सेवन न करें।

कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising