आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Nov 18, 2020 - 07:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक स्वभाव से बहुत ही साहसी व निडर होते हैं। ये किसी भी बात से घबराते नहीं हैं। मूलांक 9 वाले जातकों में मुख्यतः गुस्सा अधिक होता है। इन लोगों को परिवार में छोटे भाई-बहनों की तरफ अलग ही स्नेह होता है। इन लोगों में दूसरों के प्रति मदद की भावना रहती है। ये हमेशा सहायता के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः अच्छी होती है। हालांकि ये लोग खेलकूद में ज्यादा रुचि रखते हैं। मूलांक 9 वाले जातक पुलिस, फ़ौज, डॉक्टर आदि व्यवसाय में कार्यरत पाए जाते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आप काफी मौजमस्ती में बिताना पसन्द करेंगे। जीवनसाथी के साथ क्रोधवश कोई अनबन हो सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें। नवम्बर के माह में आपका मन काम में कम लगेगा। अंत में काम की अधिकता के कारण कोई गलत निर्णय लेने से बचें। दिसम्बर के माह में किसी समाज कल्याण कार्य में भागीदार बनेंगे।

वर्ष 2021 की शुरुआत में यात्रा के योग बनते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। फरवरी के महीने में कार्यभार बढ़ सकता है। संघर्ष अधिक करना होगा। मार्च के महीने में बच्चों का मन खेलकूद में ज्यादा लगेगा। अप्रैल के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। पिता के साथ से प्रगति के रास्ते प्रशस्त होंगे। मई के माह में कारोबार में साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जून के माह का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ है। व्यापार में भी तरक्की के योग बनते हैं। जुलाई के महीने का समय सतर्कता से बिताएं। आप पहले अधिक खर्च करके बाद में चिंतित महसूस करेंगे। अगस्त व सितम्बर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। अक्टूबर के माह में संतान को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। आय के नए स्त्रोत प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय का घी मंदिर में दान दें।

लक्ष्मी मां की आराधना कर गुलाब का फूल अर्पित करें।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

संतान को अपशब्द न कहें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

स्वास्थ्य सम्बन्धी विकारों के लिए व्यायाम व योग को अपनाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट– www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising