आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Nov 13, 2020 - 08:49 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातकों की सोच मुख्यतः सामान्य से अलग होती है। ये हमेशा कुछ अलग करने की सोचते रहते हैं। ये लोग पुरानी सोच को नकारते हैं। इनके इस स्वभाव के कारण इन्हें प्रायः समाज में निंदा की नजर से देखा जाता है। लोग इनकी बातों को कभी स्वीकृति नहीं देते। अतः ये लोग समाज की मुख्यधारा से अलग ही खड़े मिलते हैं। इनकी बुद्धि बहुत तेज व विकसित होती है। इनकी सोचने की दिशा व स्तर अलग ही होता है। ये लोग अपने जीवन में बहुत बार चौंका देने वाले कार्यों को अंजाम देते हैं। ये लोग अपना जीवन मौज-मस्ती में बिना किसी परवाह के जीते हैं।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। इस साल आप काफी नई योजनाएं बनाएंगे। आप अपनी दृढ़ संकल्प शक्ति के चलते अपने लक्ष्यों की प्राप्ति कर पाएंगे। नवम्बर के महीने में घर में किसी को गले या सांस की तकलीफ हो सकती है। दिसम्बर के माह में आप  बहुत से विचारों के मध्य फंसे रहेंगे। आप किसी कार्य की शुरुआत के लिए पैसे उधार लेने को योजना बना सकते हैं।

वर्ष 2021 की शुरुआत में परिस्थितियां कुछ बेहतर होगी। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। अपनी वाणी में मधुरता बनाएं रखें। फरवरी के माह में शोध के क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। मार्च के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें। घर के बड़ों से कोई विवाद हो सकता है। अप्रैल के माह में कोई भी नया या बड़ा काम करने से पहले सावधानी बरतें। कोई अनैतिक काम करने से बचें, व्यर्थ ही पुलिस विभाग के सम्पर्क में आना पड़ सकता है। जून के महीने का समय खुशनुमा व मौज-मस्ती के माहौल में बीतेगा। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आप प्रेम सम्बन्ध घरवालों के सामने रख सकते हैं। जुलाई के माह में अकस्मात सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं परन्तु इसके आधार पर कोई बड़ा निर्णय न लें। जुलाई के समय में मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने में समय लगेगा। आपके मन में हताशा जगह बना सकती है। आलस व नकारात्मक विचारों को त्यागना ही श्रेष्ठ होगा। अगस्त के माह में प्रतियोगिता में सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। भाई से मदद मिल सकती है। सितम्बर के माह में स्वभाव में अहं को न आने दें, अन्यथा निंदा का पात्र बन सकते हैं।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल वृक्ष को जल दें।

धर्म स्थान में सेवा करें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मां सरस्वती की आराधना करें।

हनुमान जी की प्रतिमा के चरणों से सिंदूर लेकर तिलक लगाएं।

काले व नीले रंग का परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising