आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Nov 05, 2020 - 05:58 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction : आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिन के स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में बोलने की एक अद्धभुत कला होती होती है। ये लोग जहां भी जाते हैं वहीं सबसे मित्रता का सम्बंध बना लेते हैं। अतः इनके मित्रों का दायरा काफी बड़ा होता है। ये लोग छोटी व बड़ी हर उम्र के व्यक्ति से बात करने में निपुण होते हैं। इन लोगों का वाणिज्य के क्षेत्र में ज्यादा रुझान होता है। मुख्यतः इन्हें एक कुशल व्यापारी के रूप में कार्यरत पाया जाता है।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपकी भावुकता में वृद्धि हो सकती है। आप परिस्थितियों के प्रति अधिक संवेदनशीलता से व्यवहार करेंगे। आपको चाहिए कि दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। नवम्बर के माह में आप किसी को पैसा उधार न दें। दिसम्बर के माह में पैसा कमाने के लिए किसी शॉर्टकट या गलत रास्ते का प्रयोग न करें, नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वर्ष 2021 में जनवरी के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अनुकूल है। आप पढ़ाई में अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। व्यापर क्षेत्र से जुड़े लोग भी नई परियोजनाओं में निवेश कर सकते हैं। फरवरी के माह में समय थोड़ा सावधानी से व्यतीत करें। झूठे विज्ञापनों के प्रलोभन से बचें। मार्च के महीने में आपका मन संगीत कला की ओर आकर्षित हो सकता है। अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। दाम्पत्य सुखों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जून के महीने में मां-बेटी के सम्बंध अच्छे होंगे। कमर दर्द का रोग बढ़ सकता है। जून के महीने में आप ख़र्च पर अंकुश लगाने का प्रयास करेंगे। मां की ओर से मन चिंतित हो सकता है। जुलाई के महीने में घर में कोई मंगल कार्य या आयोजन करते हैं तो कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। अगस्त के महीने का समय नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। पिता की सलाह से काम बनेंगे। अक्टूबर के महीने में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्राप्त हो सकती है।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य को जल दें।

आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या को भोजन करवाएं।

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

यथा सम्भव चांदी के पात्र में जल पिएं।

फिटकरी से दांत साफ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising