आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Oct 30, 2020 - 07:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही ईमानदार व सत्यप्रिय होते हैं। इन लोगों में ज्ञान व समझ सहज रूप से देखने को मिलती है। ये लोग हर तरीके से परिस्थितियों को जांच परख कर फैसला लेने में कुशल होते हैं। ये लोग एक अच्छे सलाहकार व दार्शनिक के रूप में जाने जाते हैं। घर-परिवार में अक्सर किसी भी कार्य में इनकी सलाह ली जाती है। हालांकि ये लोग अपना निर्णय दूसरों पर ज़बरदस्ती नहीं डालते।


मूलांक 3 वाले जातक अपनी बुद्धिमत्ता व ज्ञान के चलते जीवन में बहुत तरक्की हासिल करते हैं। ये लोग बड़ों व गुरुजनों का आदर सम्मान करते हैं। इन लोगों को एक अच्छे अध्यापक, शिक्षक, सलाहकार, दार्शनिक इत्यादि रूपों में कार्यरत पाया जाता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपका कार्यभार बढ़ सकता है। ऑफिस व परिवार में आपको नई जिम्मेदारियां संभालने को मिल सकती है। यह साल कुछ धीमी गति वाला प्रतीत होगा। नवम्बर के माह में कार्यक्षेत्र में तरक्की होने के योग बनते हैं परन्तु जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। दिसम्बर के माह में बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा, एकाग्रता में वृद्धि होगी।


वर्ष 2021 की शुरुआत में आपको दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ अपने अधूरे कामों को पूरा करना चाहिए ताकि आगे नव वर्ष में नई शुरुआत पर ध्यान दिया जा सके। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। फरवरी का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। घर के बड़ों की सलाह से कार्य करें। मार्च के महीने में मन बेहतर महसूस करेगा। अप्रैल के माह का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उत्तम है। कम प्रयास से कार्य बनते नजर आएंगे। समय का सदुपयोग करें। मई के समय में घर में किसी को गले सम्बन्धी कोई विकार उत्पन्न हो सकता है। जून के महीने में स्वयं की मेहनत से कारोबार में सफलता मिलेगी। बच्चों का मन संगीतकला की ओर आकर्षित हो सकता है। जुलाई के महीने में आप घूमने-फिरने में समय व्यतीत करेंगे। खरीदारी पर भी व्यय होना सम्भव है। इन सब मौज-मस्ती के चलते अपने कर्तव्यों को न भूलें। अगस्त के माह में धन उपार्जन के नए मार्ग मिल सकते हैं। सितम्बर के माह में पिता से कोई वैचारिक मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। किसी गलत संगत व आदत से दूर रहें। अक्टूबर के माह में किसी झगड़े में स्वयं को नुकसान पहुंचा लेंगे, बेहतर है कि व्यर्थ के विवाद में न पड़ें। भाई से विशेष मदद मिलेगी।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल वृक्ष की सेवा करें।

बुजुर्गों व गुरुजनों का सम्मान करें।

शनि प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाएं।

कौए को नमकीन गाठिया खिलाएं।

लोहे व चमड़े के सामान का लेन-देन न करें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

सन्तान को अपशब्द न कहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising