आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Oct 27, 2020 - 08:13 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही साहसी व निडर स्वभाव के होते हैं। इन लोगों में शारीरिक बल सहज रूप से देखने को मिलता है। मूलांक 9 वाले जातकों की खेलकूद अथवा व्यायाम आदि में अधिक रुचि होती है। ये लोग दूसरों के प्रति दया व सेवा का भाव रखते हैं। इन्हें अक्सर समाज कल्याण के कार्यों में कार्यरत पाया जाता है। ये स्वभाव से क्रोधी व गुस्से वाले होते हैं। घर-परिवार में इनका अपने बहन-भाइयों के साथ अच्छा सम्बंध होता है। ये लोग खाने के शौकीन होते हैं।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष व्यापार के क्षेत्र में लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। इस साल आपको किसी बड़े परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। नवम्बर के माह में मन कुछ परेशान रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दिसम्बर के माह में यात्राओं के योग बनते हैं। भाई के साथ कोई विवाद हो सकता है।

वर्ष 2021 की शुरुआत का समय घर-परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है। घर की साज-सजावट का काम करवा सकते हैं। फरवरी के माह में नकदी धन की कमी महसूस हो सकती है। माता की सेहत का ख्याल रखें। मार्च के माह में आय के नए स्त्रोत प्राप्त हो सकते हैं। आपके स्वभाव में कंजूसी आ सकती है। किसी कर्मचारी या सेवक से बहस हो सकती है, व्यर्थ के झगड़े से दूर रहें। अप्रैल के माह में पहले से चले आ रहे किसी कार्य को पूरा किया जा सकता है। संतान को लेकर मन परेशान रहेगा। मई के महीने का समय नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। पिता की सलाह व साथ से वांछनीय परिणाम प्राप्त होंगे। जुलाई का समय विद्यार्थियों के लिए शुभ है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। अगस्त के माह का समय सावधानी से बिताएं। बनते कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। सितम्बर के माह में छोटे भाई-बहन से विवाद हो सकता है। अक्टूबर के समय में जीवनसाथी के साथ सम्बंध अच्छे होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य को जल दें।

पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

पीपल वृक्ष को जल दें।

आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान दें।

घर में कोई खराब घड़ी न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising