आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Oct 24, 2020 - 05:50 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक काफी आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। इनके चेहरे में एक अलग ही आकर्षण होता है। लोग इनसे बात करना पसंद करते हैं। ये लोग साज-सज्जा पर अधिक खर्च करते हैं, जिसके कारण बहुत बार इन्हें नकदी धन की कमी का सामना करना पड़ता है। ये लोग आज के दौर व समय के हिसाब से चलना पसन्द करते हैं। इनका नृत्य रचना कला फैशन डिजाइन इत्यादि क्षेत्रों की तरफ रुझान ज्यादा होता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपके भावनात्मक स्तर में वृद्धि होगी। आप रिश्तों के प्रति अधिक संवेदनशीलता दिखलाएंगे। माता की सेहत का ख्याल रखें। नवम्बर के माह में कारोबार में किसी नुकसान की वजह से घर के बड़ों के साथ विवाद हो सकता है। दिसम्बर के महीने का समय मौज-मस्ती में बिताएंगे। घूमने-फिरने व पार्टी इत्यादि में समय अधिक बितेगा।

वर्ष 2021 की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जोड़ों अथवा प्रेम सम्बन्धो में कुछ अनबन हो सकती है। फरवरी के माह में कोई ऐसा कार्य करने से बचें जो आगे चलकर मानहानि का सबब बनें। मार्च के महीने में व्यय अधिक रहेगा। अप्रैल के माह का समय जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यतीत होगा। नकदी धन की कमी बन सकती है। मई के महीने में यात्रा के योग बनते हैं। मां को लेकर मन परेशान हो सकता है। जून के महीने में आप कार्य की अधिकता व जिम्मेदारियों के कारण मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। किसी भी काम को सोच-समझ कर ही करें। किसी गलत संगत से बचें। जुलाई के महीने में आपके मनोबल में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अगस्त के माह में आय के नए स्त्रोत प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि दाम्पत्य सुख का पहलू थोड़ा हल्का रहेगा। अक्टूबर के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उत्तम है।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासम्भव चांदी के पात्र में जल पियें।

मंदिर में गाय का घी दान दें।

बंदरों को गुड़ खिलाएं।

साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

काली उड़द की दाल का दान करें।

नीले व काले रंग का परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising