आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Oct 23, 2020 - 06:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिन के स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक सभी के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखते हैं। ये लोग व्यक्ति व परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालना जानते हैं। इन लोगों में माहौल के हिसाब से बातें बदलने का हुनर भी अद्धभुत होता है।


मूलांक 5 वाले जातक काफी वाक्पटु होते हैं। ये लोग घर-परिवार में सबके साथ हंसमुख स्वभाव रखते हैं। शिक्षा की बात करें तो इनकी पढ़ाई मुख्यतः अच्छी रहती है। ये लोग वाणिज्य व गणित में काफी निपुण होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन भी प्रायः सुखमय बीतता है। आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए नई शुरुआत के शुभ अवसर लेकर आया है। पिता के साथ से कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने पद व अधिकारों का सदुपयोग करें। नवम्बर के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए शुभ है। दिसम्बर के माह का समय सतर्कता से बिताएं। पुलिस विभाग का सामना करना पड़ सकता है।

वर्ष 2021 जनवरी के महीने का समय अच्छा है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। फरवरी के महीने में कारोबार विस्तार पर विचार किया जा सकता है। अपने किए हुए वादे से न मुकरें। अप्रैल के महीने का समय अच्छा है। बच्चों का रूझान संगीत व नृत्य कला की ओर हो सकता है। आपको सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है। मई के महीने में घर में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जून के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। मां के साथ अनबन हो सकती है। जुलाई के समय में पिता के साथ वैचारिक मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। अगस्त के महीने में कार्यों में सफलता प्राप्ति के प्रबल योग बनते हैं। आप किसी समाज कल्याण इकाई के साथ जुड़ सकते हैं। बच्चों को लेकर परेशानी बन सकती है। सितम्बर के माह में नए कार्य की शुरुआत के योग बनते हैं।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए नीले व काले रंग का परहेज करें।

सूर्य को जल दें।

पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

गणेश जी की वंदना कर दुर्वा अर्पित करें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

पक्षियों को हरे मूंग की दाल का दाना डालें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in 

Niyati Bhandari

Advertising