आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Oct 18, 2020 - 10:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: 
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 18 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है जिन के स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातकों का स्वभाव काफी रौबदार होता है। ये लोग बहुत ही साहसी व बहादुर होते हैं। ये हमेशा ऊर्जावान महसूस करते हैं। इन लोगों का शरीर व कद-काठी काफी सुडौल होती है। इन लोगों में दूसरों के प्रति सेवाभाव व मदद की भावना होती है। ये दूसरों की सहायता के लिए सदैव तैयार रहते हैं। ये लोग अपनी बात को दृढ़ता से कहने का दम रखते हैं। इन लोगों में गुस्सा अधिक होता है जिस कारण ये बहुत बार अपने ही काम बिगाड़ लेते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। 

आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष उन्हें कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। इस साल आप बल बुद्धि के मध्य सामंजस्य स्थापित कर अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। अक्टूबर के माह में आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के कारण कार्यस्थल पर कुछ पीछे रक सकते हैं। नवम्बर के माह में यात्राओं के योग बनते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दिसम्बर के माह में प्रॉपर्टी सम्बन्धी किसी मामले को लेकर चिंतित हो सकते हैं। वर्ष 2021 की शुरुआत विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। युवा जातकों के जीवन में कोई प्रेम सम्बन्ध दस्तक दे सकता है। 

आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी इत्यादि में जाने की योजना बना सकते हैं। फरवरी के महीने का समय अच्छा है। आय के नए स्त्रोत सामने आ सकते हैं। अप्रैल के माह में संतान पक्ष की ओर से मन विचलित रह सकता है। मई का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। भाई के साथ से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। जुलाई का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए शुभ है। मन लगाकर अध्ययन करें। अगस्त के महीने में कार्यभार बाद सकता है। परिश्रम के अनुसार परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। सितम्बर के माह में फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाना ही बेहतर होगा।

इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए करें ये उपाय- 

पीपल वृक्ष को जल दें। 

सूर्य को जल दें। 

गायत्री मंत्र का जप करें। 

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। 

परनिंदा से बचें। 

हनुमान जी की प्रतिमा के चरणों से सिंदूर लेकर तिलक लगाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


             


 

Jyoti

Advertising