आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Oct 12, 2020 - 05:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान व बुद्धिमान होते हैं। इनकी शिक्षा प्रायः उत्तम रहती है। ये लोग स्वभाव से धार्मिक होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक परम्पराओं को मानते हैं। ये लोग समय के पाबंद होते हैं। ये लोग ईमानदार होते हैं। इन्हें अक्सर अध्यापक, शिक्षक, सलाहकार, गुरु इत्यादि के पद पर कार्यरत पाया जाता है। ये लोग घर-परिवार में सबके साथ अच्छे रिश्ते बनाकर रखते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आपकी जिम्मेदारियों में इजाफ़ा होगा। आपको आगे आकर कार्यभार को संभालना होगा। अक्टूबर के माह का समय अच्छा है। किसी दोस्त से मदद मिल सकती है। आप किसी प्रतियोगिता में भाग लेते हैं तो सफलता के योग बनते हैं। नवम्बर के माह में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। दिसम्बर के माह में आपकी भावुकता में वृद्धि हो सकती है।


वर्ष 2021 की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपको दृढ़ संकल्प के साथ अपने कार्यों को पूरा करना चाहिए। फरवरी का समय नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा है। किसी निर्णय को लेने में भाई की मदद ली जा सकती है। मार्च के महीने में साझेदारी में काम करते हुए किसी पर अत्याधिक भरोसा न करें। अप्रैल का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। आपको कम मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त होगा। घर के बड़ों की सलाह से काम बनेंगे। मई के महीने में कार्यभार बढ़ेगा। भाग-दौड़ लगी रहेगी। जून के महीने में व्यापार में तरक्की होगी। जुलाई का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। घर-परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भाग्य साथ देगा। अगस्त के माह में यात्राओं के योग बनते हैं। सितम्बर के माह में पिता से कोई मतभेद हो सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए भाई के साथ विवाद न करें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सूर्य को जल दें। काले चने का दान करें।

कौए को नमकीन गाठिया खिलाएं।

पीपल वृक्ष को जल दें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising