आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Oct 08, 2020 - 05:35 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। इन्हें दूसरे लोगों के साथ ज्यादा घुलना-मिलना पसंद नहीं आता। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि ये लोग किसी की मदद नहीं करते। मूलांक 8 वाले लोग बहुत ही मेहनती व परिश्रमी होते हैं। ये लोग अपने लक्ष्यों की ओर लगातार प्रयत्नशील रहते हैं। इन्हें सफलता की प्राप्ति कुछ देरी से होती है, जिस कारण इन्हें जीवन में कई बार हताश होते हुए भी देखा गया है। यदि परिस्थितियां अनुकूल न हो तो बहुत बार देखा गया है कि ये लोग जहां से शुरू हुए थे, बहुत मेहनत के बाद भी उसी बिंदु पर खड़े हैं। इन लोगों की शिक्षा औसतन अच्छी रहती है।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। इस साल आपको चाहिए कि अपनी बनाई गई योजनाओं का पुनः अवलोकन करें। अक्टूबर के महीने में व्यापार में लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें। नवम्बर के महीने में किसी महिला मित्र या सहकर्मी के कारण किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। दिसम्बर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। आय के अन्य स्रोत प्राप्त होंगे।

वर्ष 2021 की शुरुआत में जनवरी के महीने में आपका मन संगीत कला या लेखन की ओर आकर्षित हो सकता है। फरवरी का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। मार्च के महीने में सरकारी कामों से लाभ प्राप्त होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने की संभावना बनती है। अप्रैल के महीने में पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। कार्यलय में बॉस के साथ बहस हो सकती है। जमीन या प्रॉपर्टी के मामले में भी भागीदार हो सकते हैं। मई के समय में भाई के साथ किसी प्रकार की अनबन होने की संभावना बनती है। जून के माह में जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। वाणी में मधुरता बनाएं रखें। जुलाई में मन कुछ परेशान रहेगा। माता की सेहत का ख्याल रखें। अगस्त के महीने में मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। मन लगाकर अध्ययन करें। सितम्बर के महीने में किसी भी प्रकार के बड़े व नए निवेश से बचें। पैसे के उधार की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले व नीले रंग का परहेज करें।

काले उड़द की दाल का दान करें।

सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान दें।

सरस्वती मां की आराधना कर नीले रंग के फूल अर्पित करें।

सुंदरकांड का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising