आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Oct 06, 2020 - 05:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही दिलखुश और मौजमस्ती में जीने वाले होते हैं। ये लोग जीवन के हर लम्हे को जीने की कला अच्छे से जानते हैं। इनका ये स्वभाव इन्हें लोगों का इतना प्रिय बना देता है कि ये लोग जहां भी होते हैं, वहां की जान होते हैं। इन्हें साज-सजावट, कला सौंदर्य अपनी तरफ बहुत आकर्षित करता है। ये स्वयं की साज-सज्जा, कपड़े पहनने के ढंग इत्यादि पर भी बहुत ध्यान देते हैं। ये लोग अपने जीवन में मुख्यतः ऐसे ही कार्यक्षेत्रों में कार्यरत पाए जाते हैं उदाहरण के लिए फैशन, ड्रैस-डिजाइनर, पार्लर, कॉस्मेटिक एण्ड ब्यूटी इंडस्ट्री आदि।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस साल आपको चाहिए कि आप दूसरों की भावनाओं को समझें। अपने परिवार, अपने रिश्तों के प्रति संवेदनशीलता लाएं। भावनात्मक स्तर पर यह वर्ष आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। अक्टूबर के माह का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। परिस्थिति को गम्भीरता का रूप न लेने दें। नवम्बर के महीने में आप स्वयं की खरीदारी पर अधिक खर्च कर सकते हैं। दिसम्बर के महीने में दोस्तों के साथ घूमने-फिरने व मौज-मस्ती की योजना बना सकते हैं।

वर्ष 2021 की शुरुआत अच्छी रहेगी। कारोबार व व्यवसाय में विस्तार होगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। मन लगाकर अध्ययन करें। फरवरी के महीने में आप किसी विदेशी कला को सीखने की ओर आकर्षित हो सकते हैं, जिसके लिए आपको घर के बड़ों के विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है। मार्च के माह में आपकी बहन किसी काम में विशेष प्रकार से मददगार साबित हो सकती है। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा है। किसी नई परियोजना के लिए प्रस्ताव मिल सकता है। अप्रैल के माह में फिजूलखर्ची से बचें। आप अपनी आय से अधिक व्यय कर सकते हैं। नकदी धन की कमी बन सकती है। मई के महीने में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया जा सकता है, समय अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन के सुखों में कमी आ सकती है। यात्रा के योग बनते हैं, वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जून के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। कार्यलय में उच्च अधिकारी से बहस हो सकती है। जुलाई के माह में जिम्मेदारियों के चलते आप स्वयं को नजरअंदाज करेंगे। दोस्तों के साथ नोंक-झोंक होने की संभावना है। अगस्त के माह का समय कारोबार की दृष्टि से शुभ है। नए कार्य की शुरुआत पर विचार किया जा सकता है। जीवनसाथी को लेकर घर परिवार में परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय का घी मंदिर में दान दें।

मां लक्ष्मी की आराधना करें।

जीवनसाथी को इत्र उपहार में दें।

शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

कोई विद्युत उपकरण उपहार स्वरूप न लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

Niyati Bhandari

Advertising