आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Oct 03, 2020 - 07:47 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है। जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक व सात्विक स्वभाव के होते हैं। ये लोग परिवार व समाज की परम्पराओं का आदर करते हैं। ये लोग बहुत ही स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग जल्दी से किसी बात के लिए किसी के आगे झुकना पसन्द नहीं करते।


मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही मेहनती व श्रम करने वाले होते हैं। ये लोग जीवन में तरक्की करते हैं व एक अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। इनमें ज्ञान व अनुभव सहज रूप से देखने को मिलता है। मूलांक 3 वाले लोग अनुशासन प्रिय होते हैं व अपने आस-पास के लोगों से भी ये ही उम्मीद रखते हैं। जिसके कारण इन लोगों की दूसरों से बहुत कम बनती है। ये लोग घर परिवार में सबके साथ अच्छे सम्बंध स्थापित कर लेते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस सप्ताह आपकी जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी। आपको मेहनत अधिक करनी होगी। अक्टूबर के माह का समय अच्छा है। कोई रुका हुआ अधूरा काम पूरा होने के योग बनते हैं। नवम्बर के माह में पिता के साथ से लाभ प्राप्त होगा। हालांकि किसी नए निवेश के लिए समय अभी उपयुक्त नहीं है।


वर्ष 2021 की शुरुआत शुभ रहेगी। आप किसी सामाजिक कार्य से जुड़ सकते हैं। घर-परिवार में रिश्तेदार खाने पर आ सकते हैं। फरवरी माह व्यापार में किसी नई परियोजना पर विचार करने के लिए शुभ है। मार्च के महीने में कारोबार में साझेदारी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। अप्रैल का समय शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए शुभ है। पढ़ाई में मन लगेगा। कम प्रयास से कार्य सफल होंगे। मई का समय सतर्कता के साथ बिताएं। किसी अनैतिक कार्य को करने से बचें। आप किसी नई विद्या को सीखने की ओर आकर्षित हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। जून व जुलाई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा है। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। अगस्त के माह में सन्तान पक्ष से कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। सरकारी लाभ प्राप्ति के योग भी बनते हैं। सितम्बर के माह में जीवनसाथी के साथ कोई मतभेद हो सकता है।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

Niyati Bhandari

Advertising