आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Oct 02, 2020 - 05:44 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है। जिन के स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक काफी अस्थिर विचारों वाले होते हैं। एक सोच पर स्थिरता के अभाव के कारण ये लोग एक समय में एक से अधिक काम करते पाए जाते हैं। जिसके चलते किसी भी कार्य को सम्पूर्णता व दक्षता के साथ नहीं कर पाते। ये लोग अपने आस-पास के लोगों व परिस्थितियों के प्रति बहुत संवेदनशील होते हैं। इन्हें बहुत बार मज़ाक में की गई बात भी बुरी लग जाती है। हालांकि ये लोग अपनी इस बात को दूसरों पर ज़ाहिर करने में असमर्थ रहते हैं।



मूलांक 2 वाले लोगों को दूसरों से बहुत सहानुभूति होती है, अतः ये लोग दूसरों के दुख को देखकर भी बहुत आहत होते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस साल आप स्वयं में मूलभूत आधार पर कुछ परिवर्तन पाएंगे। माता की सेहत का ख्याल रखें। अक्टूबर के महीने में किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। नवम्बर के माह में किसी विवाद में फंसने के योग बनते हैं, सावधान रहें। दिसम्बर के माह का समय अच्छा है। आप मानसिक स्तर पर बेहतर महसूस करेंगे। हालांकि अभी किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है।

वर्ष 2021 के शुरुआत में किसी कोर्ट केस अथवा प्रापर्टी में लाभ मिलेगा। फरवरी के महीने में सन्तान को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। मार्च के माह का समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। किसी नए कार्य की शुरुआत पर घरवालों की सलाह से विचार किया जा सकता है। अप्रैल के माह में आप व्यापार में साझेदारी के बारे में सोचेंगे। हालांकि किसी पर अंधविश्वास न करें। मई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए शुभ है। किसी सरकारी नौकरी हेतू आवेदन किया जा सकता है। जून के माह में आप किसी लालच में आकर अनैतिक कार्य से बचें, मानहानि उठानी पड़ सकती है। जुलाई के महीने में संचार के माध्यम से कोई लाभ हो सकता है। वाणिज्य के क्षेत्र से जुड़े जातकों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपका मन संगीत आदि किसी कला को सीखने की ओर आकर्षित हो सकता है। सितम्बर के माह में माता की ओर से मन कुछ परेशान रहेगा। आपके स्वभाव में गम्भीरता बढ़ सकती है।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

कानों में सोना धारण करें।

परनिंदा से बचें।

संतान को अपशब्द न कहें।

काले व नीले रंग का परहेज करें।

यथासम्भव चांदी के पात्र में जल पियें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising