आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Oct 01, 2020 - 08:25 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक जीवन में नाम व मान-सम्मान कमाते हैं। इनके विचारों में अधिकांश रूप से स्वतंत्रता देखने को मिलती है। ये किसी भी परिस्थिति से घबराते नहीं हैं अपितु डटकर उसका सामना करते हैं। ये लोग विषम परिस्थितियों में भी संयम नहीं खोते, वरन अपने आस-पास के लोगों को भी संभालने का हौसला रखते हैं तथा एक उचित फैसला लेते हैं। इन लोगों में पद व पहुंच को पाने की लालसा देखी जाती है। कई बार अहं व शक्ति के वश में आकर अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल भी करते हैं, जिसके कारण इन्हें स्वयं भी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष उनके लिए घर-परिवार, विवाह, प्रेम सम्बन्धों इत्यादि के नजरिए से महत्वपूर्ण रहेगा। अक्टूबर के माह में संतान की मदद से किसी कार्य में लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। हालांकि परस्पर वैचारिक मतभेद हो सकता है। समय कुछ तनावपूर्ण रहेगा। दिसम्बर के माह में आपके आत्मबल में वृद्धि होगी।

वर्ष 2021 की शुरुआत में यात्राओं के योग बनते हैं। धन उपार्जन के नए अवसर प्राप्त होंगे। फरवरी के माह में घर में जीवनसाथी को लेकर अनबन होने की संभावना बनती है। मार्च के महीने में आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। अप्रैल के महीने में आप स्वयं अपनी गलती से अपने काम बिगाड़ लेंगे। जून के महीने का समय अच्छा है। भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी व कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई में मन लगेगा। जुलाई के महीने में आप कार्य की अधिकता की वजह से थकान महसूस करेंगे। प्रेम सम्बन्धों में बाहरी दिखावे से बचें। अगस्त के महीने में आप अपनी बात मनवाने में कामयाब रहेंगे। सितम्बर के माह में जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए छोटी कन्या को भोजन करवाएं व हरे रंग के कपड़े भेंट में दें।

तुलसी के पौधे की सेवा करें।

गाय की सेवा करें।

जीवनसाथी को वस्त्र उपहार स्वरूप दें।

गायत्री मंत्र का जाप करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising