आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Sep 30, 2020 - 06:55 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने ज्ञान व समझ के लिए जाने जाते हैं। इन लोगों में किसी भी कार्य को समझने व सीखने की अनोखी प्रतिभा होती है। ये लोग समय का आदर करते हैं, समय के पाबंद होते हैं तथा ये लोग अपने जीवन में समय का सदुपयोग करते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। ये लोग आगे चलकर एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, गुरु, सलाहकार या मार्गदर्शक बनते हैं। इनके विचारों में आपको जीवनभर की परिपक्वता सहज रूप से देखने को मिलती है।
 

आज जिन जातको का जन्मदिन है, इस साल आपको चाहिए कि अपने लक्ष्यों व उनकी प्राप्ति के लिए बनाई गई योजनाओं का पुनः अवलोकन करें। आपको मूल रूप से चीज़ों के निरीक्षण की आवश्यकता है। यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। अक्टूबर के माह की गति थोड़ी धीमी रहेगी। आपको की गई मेहनत के वांछनीय फल प्राप्त होने में समय लगेगा। नवम्बर के माह में आपका रुझान व्यायाम व योग की ओर बढ़ सकता है। दिसम्बर के महीने का समय शुभ है। पिता के साथ से लाभ प्राप्त होगा परंतु अभी किसी नए निवेश पर विचार न करें। जनवरी के माह में कार्यों को खत्म करने की होड़ में जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। फरवरी के माह में भाई से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। मार्च से परिस्थितियों में सुधार आना संभव है। किसी सरकारी नौकरी व कार्य के लिए आवेदन दिया जा सकता है। अप्रैल के माह में विद्यार्थियों की एकाग्रता में वृद्धि होगी। पढ़ाई में मन लगेगा। मई के महीने में कम प्रयासों से सफलता मिलने के योग बनते हैं। समय के सदुपयोग के लिए मेनहत को दोगुना कर दें। जून के महीने का समय थोड़ी सावधानी से बिताएं। आपकी सोच पर अनैतिकता हावी हो सकती है। अकस्मात कोई लाभ प्राप्त होने के योग भी बनते हैं। जुलाई के माह का समय व्यवसाय की दृष्टि से अच्छा है। अगस्त में भाग्य आपका साथ देगा। हालांकि दाम्पत्य सुख में कमी आ सकती है। सितम्बर के माह में आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।
 


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सूर्य को जल दें।

बंदरों को गुड़ खिलाएं।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

कानों में सोना धारण करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 

Niyati Bhandari

Advertising