आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Sep 23, 2020 - 05:46 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान व व्यवहार कुशल होते हैं। इन लोगों में बात करने की चतुरता होती है। ये लोगों से अपने काम व परिस्थितियों के अनुसार बात करने में समर्थ होते हैं। इनके मित्र बहुत जल्दी बन जाते हैं। इनका बौद्धिक स्तर काफी उच्च होता है। इनकी शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। शैक्षिक योग्यता के अलावा मूलांक 5 वाले जातकों में जीवन के अन्य आयामों को लेकर भी ज्ञान अच्छा होता है। इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। इनका वैवाहिक जीवन भी प्रायः सुगमता से ही बीतता है।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है, उन्हें इस वर्ष बल व बुद्धि के मध्य सामंजस्य स्थापित करना होगा। अक्टूबर के महीने का समय शुभ है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा में उतीर्ण होते हैं तो परिणाम अनुकूल प्राप्त होंगे। नवम्बर के माह में आपकी इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। दिसम्बर के समय में आप अध्ययन के क्षेत्र से जुड़ी नौकरी या किसी व्यापार आदि पर विचार कर सकते हैं।

वर्ष 2021 की शुरूआत शुभ फलों के साथ होगी। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। दोस्तों से मदद मिलने के योग बनते हैं। फरवरी के माह में यदि साझेदारी में काम किया जाए तो अच्छा रहेगा, हालांकि अत्याधिक भरोसा न करें। मार्च के महीने में कारोबार विस्तार पर विचार किया जा सकता है। अप्रैल के माह में अड़चनें बनी रहेंगी। आप अपने कार्य से हटकर कुछ अलग करने का सोचेंगे। घर के बड़ों से अनबन की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। जून का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। जुलाई के माह में यात्राओं के योग बनते हैं। मां-बेटी के सम्बन्धों में मधुरता आएगी। अगस्त के महीने में घर-परिवार पर खर्चे अधिक होने के कारण कंजूसी आ सकती है। सितम्बर के महीने में आप कुछ हताश महसूस करेंगे। भाइयों से मतभेद हो सकता है।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सूर्य को जल दें।

विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

पक्षियों को हरी मूंग दाल का दाना डालें।

सरस्वती मां की आराधना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising