आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Sep 22, 2020 - 09:42 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत- बहुत शुभकामनाएं। 22 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही चतुर, व्यवहार कुशल व कुशाग्र बुद्धि वाले होते हैं। इन लोगों को एक कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में भी कामयाब होते देखा जाता है। इन लोगों की पढ़ाई अच्छी होती है हालांकि बहुत बार पथ विचलन के कारण कई व्यवधानों का सामना करना पड़ता है। इन लोगों को अपने जीवनकाल में बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 4 वाले जातक बहुत बार चकित कर देनी वाली सफलताओं को भी प्राप्त कर लेते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, उनके लिए यह वर्ष संघर्षपूर्ण रहेगा। आप पर कार्यभार व जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। अक्टूबर के माह में भाइयों से प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है। नवम्बर के समय में परिस्थितियां आपके हक में परिवर्तित हो सकती हैं। दिसम्बर के माह में कारोबार में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वर्ष 2021 के जनवरी के माह में आप क्रोधवश कोई गलत निर्णय लेने से बचें। फरवरी के महीने का समय शुभ है। घरवालों की सलाह से किसी नए कार्य की शुरुआत पर विचार किया जा सकता है। अप्रैल का समय शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए अच्छा है। मन लगाकर अध्ययन करें, उचित परिणाम प्राप्त होंगे। मई व जून का समय थोड़ा सतर्कता के साथ बिताएं। पुलिस विभाग के सम्पर्क में आने के योग बनते हैं। अस्पताल का चक्कर भी लगाना पड़ सकता है। जुलाई के महीने में ख़र्चा अधिक हो सकता है। आर्थिक स्थिति कुछ मंदी रहेगी। अगस्त के माह में स्थान परिवर्तन हो सकता है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए नीले व काले रंग का परहेज़ करें।

घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।

खराब या रुकी हुई घड़ी घर में न रखें।

काले उड़द की दाल का दान करें।

 शनिदेव जी के मंदिर जा कर अपनी भूलों के लिए क्षमा याचना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

 

 

 

 

Niyati Bhandari

Advertising