आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Sep 07, 2020 - 08:55 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है। जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना-फिरना व यात्राएं करना पसंद होता है तथा ये लोग ज्यादातर ऐसे ही क्षेत्र में कार्यरत रहना चाहते हैं। इन्हें अपने कार्यकाल में स्थान परिवर्तन भी देखने को मिलते हैं। ये लोग आध्यात्म व दर्शन में भी रुचि रखते हैं। इन लोगों की सोच का स्तर काफी गहरा होता है। ये लोग पुरानी सोच को नहीं मानते और सदैव परिवर्तन के लिए तैयार रहते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष उन्हें नकदी धन की कमी महसूस हो सकती है। इस साल आपको बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना होगा। सितम्बर के माह में आप मानसिक स्तर पर परेशान व चिंतित रहेंगे। अक्टूबर के महीने में हालांकि हालात में कुछ सुधार आ सकता है। यह समय व्यवसाय के विस्तार के लिए विचारणीय है। नवम्बर के माह में आपका मन एक जगह एक चीज़ पर स्थिर नहीं रहेगा। आप व्यापक सोच व ख्याली दुनिया में खोए रहेंगे। दिसम्बर के महीने में व्यवसायिक स्तर पर लेन-देन व लिखा-पढ़ी ध्यान से करें। किसी धोखे के शिकार हो सकते हैं।


वर्ष 2021 में जनवरी का महीना शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए शुभ है। एकाग्रता के साथ अध्ययन करें। एक अच्छे मार्गदर्शन के चलते आप शोध के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। फरवरी व मार्च का समय सावधानी से व्यतीत करने का है। बने बनाएं कार्यों में अकस्मात अड़चनें आने की संभावना है। अप्रैल के माह में आपका ध्यान परिवार की ओर लगा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर हुई तकरार को बातचीत करके सुलझाना ही बेहतर है। मई के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। मन व्याकुल रहेगा। जून के महीने में किसी प्रॉपर्टी के लेन-देन के सिलसिले में भागीदार बन सकते हैं। जुलाई के माह में आपको चाहिए कि व्यर्थ के लड़ाई- झगड़ों से दूर रहें। अगस्त के माह में सरकारी लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। नए कार्य की शुरुआत के लिए भी समय अनुकूल है।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शिवलिंग पर यथासम्भव जल अभिषेक करें।

माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

किसी जरूरतमंद को कम्बल दान करें।

पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising